रात में इन भोजनों से हर किसी को करना चाहिए परहेज, आयुर्वेद में भी दी गई है यह सलाह

Manoj Shukla
8 Sep 2021 5:33 PM GMT
रात में इन भोजनों से हर किसी को करना चाहिए परहेज, आयुर्वेद में भी दी गई है यह सलाह
x
आयुर्वेद में मनुष्य को एक स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए ढेर सारी बातें बताई गई हैं। ऐसी ही कुछ बातें रात के समय भोजन को लेकर भी कही गई हैं।

रात के समय हर किसी को संतुलित भोजन करना चाहिए। यह बातें आयुर्वेद में भी कही गई है। साथ ही आयुर्वेद में मनुष्य को कितना सोना चाहिए, सुबह उठते समय किन चीजों का सेवन करना चाहिए। खाना खाते समय कब पानी पीना चाहिए। रात में कितना भोजन व कौन सा भोजन करना चाहिए, कौन सा भोजन नहीं करना चाहिए आदि बातों का विस्तार से उल्लेख किया गया हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि हमें रात के समय किस तरह के भोजन से परहेज करना चाहिए।

वैसे अक्सर हम देखते ही कि रात में भोजन करने के तुरंत बाद लोग सोने चले जाते हैं। लेकिन आयुर्वेद में ऐसा करने से परहेज करने के लिए बताया गया हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि खाना खाने के तीन घंटे बाद व्यक्ति को बिस्तर पर जाना चाहिए। लेकिन हम देखते ही दिन हो या रात। खाना खाने के तुरंत बाद लोग आराम करने चले जाते हैं।

इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन

रात में कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करने से व्यक्ति को बचने की सलाह आयुर्वेद में दी जाती हैं। जिसमें सबसे पहला है दही। दही में वैसे तो कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। लेकिन रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन बदलते परिवेश में लोग इसका सेवन रात में भी करते हैं।

ऑयली व फ्राइड भोजन

रात में ऑयली युक्त एवं फ्राइड भोजन से बचने की सलाह आयुर्वेद में दी गई हैं। लेकिन आज के समय में शादी हो या बारात। लगभग सभी कार्यक्रम रात में ही आयोजित किए जाते हैं। जहां ऑयली युक्त एवं फ्राइड भोजनों की भरमार रहती है। इन सभी चीजों का लोग सेवन भी बड़े चाव से करते हैं। नतीजा अपच, गैस व एसिडिटी की समस्या सामने आती हैं। साथ ही इन भोजनों से मोटापा बढ़ने का भी डर रहता है।

नॉनवेज

आज के समय में ज्यादातर लोग रात में ही मटन, चिकन व हैवी मीट युक्त भोजन का सेवन करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि इनका रात में सेवन नहीं करना चाहिए।

फूट्स

रात के समय कुछ फूट्स का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। इसकी सलाह चिकित्सक भी देते हैं। जिसमें कोल्ड फूट्स एवं प्रोसेस्ड फूड शामिल हैं। एक्सपर्ट कहते है कि लोगों को इन फूट्स का सेवन रात में करने से हर किसी को बचना चाहिए। यह स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालते हैं।

Next Story