Health

Curd: दही के साथ ना करें इन चीज़ों का सेवन

Curd: दही के साथ ना करें इन चीज़ों का सेवन
x
कुछ चीजें ऐसी भी है, जिसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए.

Curd: दही (Curd) का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही का रोज सेवन करने से पाचन संबंधित कोई दिक्कत नहीं पैदा होती। कुछ लोगों को तो खाने के साथ दही खाने की आदत जैसी होती है कि अगर दही खाने के साथ ना मिले तो ऐसा लगता है कुछ अधूरा सा रह गया। दही को कुछ लोग चीनी के साथ खाते हैं, तो कुछ लोग रायता बनाकर, तो कुछ लोग सादे दही का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी है, जिसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे।

मछली के साथ दही का सेवन करना हो सकता है हानिकारक (Consuming curd with fish can be harmful)


हमेशा जब दही खाएं तो मछली (Fish) का सेवन ना करें या फिर जब मछली खाए तो दही का सेवन ना करें। अगर दही और मछली का सेवन एक साथ किया जाता है तो अपच और पेट से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

दही के साथ दूध का सेवन (Milk with curd)



दूध के सेवन के तुरंत बाद दही का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। ये आपके पेट को खराब कर सकता है। इससे उल्टी, दस्त (Vomiting, Diarrhea) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दही और आम (Yogurt and Mango)



दही की तासीर ठंडी होती है और आम की तासीर गर्म। विपरीत तासीर के कारण इनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दही और आम (Yogurt and Mango) का सेवन अगर एक साथ किया जाए तो पेट और त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story