Health

आइये जाने हड्डियों में दर्द का क्या है कारण, कैल्शियम कमी या और भी कुछ

आइये जाने हड्डियों में दर्द का क्या है कारण, कैल्शियम कमी या और भी कुछ
x
एक उम्र के बाद हड्डियों में दर्द का होना आम बात है। वहीं हड्डियों से चट-चट की आवाज भी आने लगती है।

एक उम्र के बाद हड्डियों में दर्द का होना आम बात है। वहीं हड्डियों से चट-चट की आवाज भी आने लगती है। धीरे-धीरे यह समस्या बढती ही जाती है और लोगों को असहनीय पीड़ का सामना करना पड़ता है। लोगों को यह लगता है कि यह उम्र का असर है। तो वहीं इस समस्या पर चिकित्सक कैल्शियम की कमी बताकर ढेर सारी दवाइयां खाने के लिए देते हैं। यह समस्या अब कम उम्र के लोगों में घर करने लगी है। आज हम जानने का प्रयास करेंगे कि हड्डियों मे दर्द होने का कारण क्या है।

कुछ ऐसी है हड्डियों की संरचना

आमतौर पर लेगों को पता है कि हमारी हड्डियों के निर्माण में कैल्शियम की मुख्य भूमिका होती है। तो वहीं कई लोग केवल कैल्शियम ही मानते है। लेकिन ऐसा नहीं है। जिस तरह घर का पिलर केवल सीमेंट से नहीं खड़ा होता है ठीक उसी तरह हमारी हड्डी भी शरीर के लिए पिलर का काम करती है। हमारी हड्डियों में सांचा बनाने का काम कोलैजेन नामक तत्व करता है। तो वहीं कैल्शियम फास्फेट हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इसमें 30 प्रतिशत पानी पाया जाता है।

हड्डियों में दर्द का कारण

चिकित्सकों का कहना है कि हमारी हड्डियों में दर्द का कारण केवल कैल्शियम की कमी नही है। इसके साथ शरीर में पाया जाने वाला ग्लूकोसामाइन कम हो जाने से हड्डियों में दर्द होने लगता है। वहीं बताया गया है कि ऑस्टियोपोरोसिस और स्पोंडिलाइटिस, रिकेट्स और विटामिन-डी की कमी के कारण भी हड्डियों में दर्द होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्राप्त सामन्य जानकारियों पर आधारित है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story