Health

Basi Roti Khane Ke Fayde: बासी रोटी खाने के फायदे

Basi Roti Khane Ke Fayde: बासी रोटी खाने के फायदे
x
Basi Roti Khane Ke Fayde बासी रोटी पेट भरने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक बताई गई है। बासी रोटी खाने के कई फायदे आज देखने को मिल रहे हैं। कई तरह के रोगों को बासी रोटी के सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है।

Basi Roti Khane Ke Fayde In Hindi: आजकल के जमाने में लोक ताजा भोजन करना पसंद करते हैं। रोटी ठंडी हो जाए तो कहते हैं कि यह गले के नीचे नहीं उतर रही। हर हाल में गरम रोटी चाहिए। लेकिन पुराने जमाने के लोग बड़े चाव से बासी रोटी खा लिया करते थे। यह बासी रोटी पेट भरने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक बताई गई है। बासी रोटी खाने के कई फायदे आज देखने को मिल रहे हैं। कई तरह के रोगों को बासी रोटी के सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

डायबिटीज रोगियों के लिए उपयोगी benefits of eating stale roti

बताया गया है कि डायबिटीज के रोग से ग्रसित लोगों को चाहिए कि वह बासी रोटी का सेवन करें। बासी रोटी में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है इसकी वजह से उसे दूध के साथ खाने पर शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

वजन बढ़ाने में है सहयोगी

अगर आपके शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा है। आपके घर के बच्चे दुबले-पतले हैं तो ऐसे में आवश्यक है कि बजन बढ़ाने के लिए बासी रोटी का सेवन शुरू करें। सुबह के नाश्ते में बासी रोटी और दूध खाएं अवश्य ही स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कब्ज से छुटकारा

अगर आपको कब्ज की शिकायत है बासी रोटी खाना काफी लाभप्रद होगा। बासी रोटी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में आवश्यक है कि बासी रोटी का सेवन किया जाए।

अन्य फायदे कुछ इस तरह

गर्मी के दिनों में बासी रोटी ठंडे दूध के साथ खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। बताया गया है शरीर में लू का प्रभाव भी नहीं होता है।

दही के साथ रात की बची हुई ठंडी रोटी सुबह खाने से एसिडिटी जैसी समस्या नहीं रहती। लस्सी और छाछ के साथ भी बासी रोटी खाना बहुत ही लाभप्रद है।

बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जो लोग ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन सुबह के नाश्ते में करते हैं उन्हें बहुत लाभ प्राप्त होता है।

Next Story