Health

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अर्जुन का फल, जरूर करें उपयोग

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अर्जुन का फल, जरूर करें उपयोग
x
Arjun Fruit Benefits: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अर्जुन का फल, जरूर करें उपयोग! Arjuna fruit is very beneficial for health, definitely use it

Arjun Fruit Benefits: आयुर्वेद में अर्जुन नामक पौधे को मानव जीवन के लिए बहुत हितकर बताया गया है। क्योंकि अर्जुन के पेड़ की छाल, पत्तियां और इसका फल बहुत उपयोगी होता है। कई तरह के रोगों को नष्ट करने की क्षमता होती है। अर्जुन बड़े से बड़े रोग पर महारथी अर्जुन के तीरों की भांति काम करता है। तभी इस पौधे का नाम आयुर्वेद में अर्जुन रखा गया है। आज हम अर्जुन के फल के संबंध में विशेष जानकारी अर्जित करेंगे। क्योंकि अर्जुन के फल में कई ऐसे रासायनिक तत्व पाए जाते हैं जो कई लोगों को नष्ट कर सकते हैं।

अर्जुन फल के लाभ

चेहरे में निकलने वाले मुहासे, दाग, झुर्रियां और कालापन को अगर दूर करना चाहते हैं तो अर्जुन के फल का उपयोग किया जा सकता है। अर्जुन के फल का सेवन इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ ही त्वचा संबंधी रोग को दूर करता है।

अर्जुन फल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। फल के अंदर पाए जाने वाले तत्व में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को गठीला और स्वस्थ बनाते हैं।

अर्जुन के फल का सेवन करने से मुंह से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा मिलता है। अगर किसी को कैविटी या फिर मसूड़ों में तकलीफ की समस्या है तो, दांतों में दर्द है तो, दांतों से खून निकलता है इन सभी समस्याओं का निदान अर्जुन के फल में है।

अगर किसी व्यक्ति को पेशाब में रुकावट जैसे समस्या है तो वहां अर्जुन के फल का सेवन करें। अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।

अर्जुन के छाल का उपयोग ब्लड प्रेशर को नियंत्र करने में पता है। इसका काढ़ा बनाकर सेवन करने की विधि आयुर्वेद प्रचलित है। लेकिन उपयोग के पहले चिकित्सक की सलाह लें।

नोट- आयुर्वेद में अर्जुन को विशेष औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इसका उपयोग करने के पूर्व विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक से जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

Next Story