Food

Kathal Health Benefits : सेहत के लिए बेहद गुणकारी है कटहल, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को मिलते है यह जरूरी पोषक तत्व

Manoj Shukla
25 April 2021 5:26 PM GMT
Kathal Health Benefits : सेहत के लिए बेहद गुणकारी है कटहल, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को मिलते है यह जरूरी पोषक तत्व
x
kathal health benefits :  गर्मी का मौसम शुरू है। इस मौसम में कटहल की आवाक भी बाजारों में खूब होती है। कटहल का सेवन कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह शरीर की न केवल इम्युनिटी को बढ़ाता है बल्कि इसमें मौजूद कई प्रकार के पोषक तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।

kathal health benefits : गर्मी का मौसम शुरू है। इस मौसम में कटहल की आवाक भी बाजारों में खूब होती है। कटहल का सेवन कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह शरीर की न केवल इम्युनिटी को बढ़ाता है बल्कि इसमें मौजूद कई प्रकार के पोषक तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। गर्मी के मौसम में कटहल का सेवन कई प्रकार से लाभकारी हैं। यह कई रोगों को दूर भगाने में भी काफी सहायक है। तो चलिए जानते है कटहल के सेवन से गुणकारी लाभों के बारे में।

kathal health benefits : सेहत के लिए बेहद गुणकारी है कटहल, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर को मिलते है यह जरूरी पोषक तत्व

कटहल में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन ए, सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप के लिए काफी लाभदायक है। कटहल के सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है।

कई प्रकार से किया जा सकता है सेवन

कटहल का कई प्रकार से सेवन किया जा सकता हैं। कटहल की सब्जियां काफी प्रचलन हैं। जो स्वाद में न केवल लजवाब होती है। बल्कि यह शरीर सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। कटहल की सब्जी का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसी तरह सब्जियों के साथ ही कटहल का आचार भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायी हैं। ऐसे में इसके आचार का सेवन भी सेहत के लिए काफी लाभ पहुंचाता है। इसलिए इस मौसम में कटहल के सेवन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Bel Sharbat Benefits : गर्मियों में बेल का शरबत है काफी फायदेमंद, इन रोगों से है बचाता

Guru Randhawa के साथ कुछ यूं रोमांस करती नजर आई Urvashi Rautela, डूब जाएंगे सांग में एकसाथ आएंगी नजर

Next Story