एंटरटेनमेंट

Satish Kaul के निधन पर महाभारत के युधिष्ठिर ने जाहिर किया शोक, कहा-बेहद स्वाभिमानी थे एक्टर...

Manoj Shukla
11 April 2021 4:11 PM IST
Satish Kaul के निधन पर महाभारत के युधिष्ठिर ने जाहिर किया शोक, कहा-बेहद स्वाभिमानी थे एक्टर...
x
महाभारत में इन्द्रदेव का किरदार निभा चुके एक्टर सतीश कौल का बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन से सिने जगत के कई सितारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सतीश कौल 73 वर्ष के थे। जीवन के आखिरी पड़ाव में वह आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे। खबरों की माने तो पिछले दिनों वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 

महाभारत में इन्द्रदेव का किरदार निभा चुके एक्टर सतीश कौल का बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन से सिने जगत के कई सितारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सतीश कौल (Saitsh Kaul) 73 वर्ष के थे। जीवन के आखिरी पड़ाव में वह आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे। खबरों की माने तो पिछले दिनों वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

Satish Kaul के निधन पर महाभारत के युधिष्ठिर ने जाहिर किया शोक, कहा-बेहद स्वाभिमानी थे एक्टर...300 फिल्मों में किया काम

सतीश कौल (Saitsh Kaul) एक जमाने के बड़े स्टार थे। उन्होंने बाॅलीवुड एवं पंजाबी फिल्मों को मिलकर लगभग 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में जर्बदस्त पैसा एवं ग्लैमर देखा हैं। लेकिन जिंगदी के आखिरी पड़ाव में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। तो वहीं सतीश कौल के साथ महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभा चुके गजेन्द्र चैहान ने सतीश कौल की जिंदगी से एक बड़ा सबक लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने गहरा दुख भी व्यक्त किया हैं। महाभारत के युधिष्ठिर का कहना है कि सतीश एक बड़े एक्टर थे। लेकिन जीवन के आखिरी पड़ाव में उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा जो दुखद है।

लेनी चाहिए सीख

एक्टर गजेन्द्र ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि सतीश (Saitsh Kaul) की जिंदगी से हमें सीख लेनी चाहिए। सतीश ने अपने करियर में जर्बदस्त पैसा एवं ग्लैमर देखा है। लेकिन जीवन के आखिरी पड़ाव में वह तंगी का जीवन व्यतीत किए। इस दौरान उनका किसी ने साथ नहीं दिया। सतीश बेहद स्वाभिमानी व्यक्ति थे। इसलिए उन्होंने कभी किसी से मदद नहीं मांगी। उनका निधन हम सबके लिए सबक हैं। सभी लोगों को अपने भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखना चाहिए। एक्टर का कहना है कि बुरे वक्त के लिए पैसों की बचत जरूर करनी चाहिए। क्योंकि आर्थिक एवं पारिवारिक आभाव इंसान को खोखला कर देता है।

सात समंदर पार से अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, अपने देश को कर रही हूं बहुत मिस, नही आ सकती वजह यह...

Entertainment News Today : पढ़िए आज की बॉलीवुड खबरे...

कोरोना से डरे अजय देवगन, रोकी Mayday फिल्म की शूटिंग

Next Story