
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Yami Gautam ने शेयर की...
Yami Gautam ने शेयर की आपबीतीः कहा जब मुझे एक कार वाले ने मार दी थी टक्कर, मेरी गर्दन हो गई थी टेढ़ी

यामी गौतम (Yami Gautam) बाॅलीवुड फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक सड़क एक्सीडेंट का खुलासा किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया जब एक कार वाले ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे वह बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

यामी कहती है कि वह कार वाला मुझे टक्कर मारने के बाद वहां रूका नहीं बल्कि वह मौके-ए-वारदात से रफू-चक्कर हो गया। तब मुझे अगर एक शख्स वहां से उठाता नहीं तो हो सकता था कि दूसरी कार मुझ पर चढ़ जाती हैं। उस पूरे घटनाक्रम को याद करके यामी हैरान हैं। यामी (Yami Gautam) ने हाल में इस बात का खुलासा सोशल मीडिया में किया हैं। उन्होंने बताया जब वह चंड़ीगढ़ के यूनिर्वसिटी की पढ़ाई कर रही थी तब वह अपने स्कूटी से काॅलेज जाती थी।

एक दिन हाईवे पर एक कार वाले ने उन्हें एक जोरदार टक्कर मारी। गनीमत यह रही कि यामी सिर पर हेलमेट पहने हुए थी। इस सड़क दुर्घटना में यामी के सिर में चोट तो नहीं लगी, लेकिन उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई। उस घटना को याद करते हुए यामी कहती है कि अगर वहां पर एक शख्स आता नहीं और उन्हें उठाता नहीं तो हो सकता था कि किसी अन्य कार की जद में वह आ जाती। यामी कहती है कि यह दुर्घटना इतनी तेज थी कि वह सड़क से उठ नहीं पा रही थी। शुक्र है उस व्यक्ति का जिसे भगवान वहां मेरी मदद के लिए भेजा। मैं उस शख्स का शुक्रिया अदा करती हूं। यामी (Yami Gautam) कहती है कि मैं डाॅक्टर के पास गई तो डाॅक्टर ने मेरी गर्दन का फै्रक्चर होना बताया।

उस समय मैं आईएएस बनना चाहती थी। लेकिन उस एक्सीडेंट के बाद यह संभव नहीं हो सका। मुझे एहसास हो गया था कि इस दुर्घटना के बाद मैं जिंदगीभर एक्सरसाइज नहीं कर पाउंगी। एक्ट्रेस आगे बताती है कि मेरी गर्दन में रह-रहकर दर्द हो रहा था। इसके बाद मैंने योग का सहारा लिया। जिससे मुझे काफी फायदा हुआ।

यामी (Yami Gautam) बताती है कि मैं इस दुर्घटना का जिक्र सोशल मीडिया में किया क्यांेंकि हमें किसी के अपीयरेंस से जज नहीं करना चाहिए। जीवन में अपनी कमियों के बारे में बात करना और उन्हें सामने लाना भी जरूरी है। तो वहीं यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म भूत-पुलिस में नजर आएगी। इसके अलावा वह अभिषेक के साथ फिल्म दसवीं में भी नजर आएगी।
Sara Ali Khan ने तबले पर कुछ यूं आजमाया हाथ, तो ट्रोलर्स कमेंट की लगा दी झड़ी, किसी ने लिखा चरसी..
मालदीव्स में समंदर किनारे कुछ यूं चिल करती नजर आई Shraddha Kapoor, वीडियो वायरल




