
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- जब खून से लतपत पैरों...
जब खून से लतपत पैरों के बीच दीपिका पादुकोण ने किया था डांस, रणवीर सिंह ने ऐसे किया खुलासा

बाॅलीवुड फिल्में देखने जितनी अच्छी लगती है उतनी मेहनत इन्हें बनाने में भी पड़ती हैं। कई बार फिल्मों की शूटिंग के दौरान बाॅलीवुड सितारे बुरी तरह से जख्मी भी हो जाते हैं। बावजूद इसके वह परफार्म करना नहीं छोड़ते हैं। एक ऐसा ही वाक्या फिल्म गोलियो की रासलीला यानी कि रामलीला फिल्म के दौरान वाक्या हुआ था।

दरअसल साल 2013 संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म रामलीला रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (deepika Padukone) एवं रणवीर सिंह, सुप्रिया पाठक सहित अन्य एक्टर लीड रोल में थी। एक इंटरव्यू के दौरान इसी गाने की एक शूटिंग के दौरान दीपिका बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। उनका पैर खून से लतपत हो गया था। बावजूद इसके उन्होंने सबसे बेस्ट परफार्मेंस दिया था।

जिसका खुलासा खुद फिल्म के को-स्टार एवं दीपिका (deepika Padukone) के पति रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया। रणवीर का यह वीडियो उनके एक फैंस पेज द्वारा किया गया है। जिसमें वह बताते है दीपिका बेहद ही साहसी एवं बहादुर लेडी हैं। वह कहते है कि दीपिका ने बाॅलीवुड में आज जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की हैं।
रणवीर बताते हैं कि रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका (deepika Padukone) को एक सर्कल पर चलना पड़ता था। जिसके कारण उनके पैरों में निशान बन गए थे। उनके पैर से काफी खून बह रहा था। उनके पैर के नीचे की चमड़ी उधड़ गई थी। बावजूद इसके उन्होंने सबसे बेस्ट परफार्मेंस दी थी। बता दें कि हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका की तस्वीर भी शेयर की गई हैं।

जिसमें दीपिका (deepika Padukone) के पैरों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही फैंस उनके परफार्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर एवं दीपिका के परफार्मेंस की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म भी जर्बदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद दीपिका (deepika Padukone) एवं रणवीर की जोड़ी कई फिल्मों में एकसाथ नजर आई। दीपिका एवं रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसी साल 4 जून को इनकी फिल्म 83 रिलीज होने जा रही हैं। दीपिका एवं रणवीर की एकसाथ यह 5वीं फिल्म होगी।
Kareena Kapoor के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, नन्हीं परी के साथ वायरल हुई तस्वीर, जानिए पूरा माजरा!
परिणीति चोपड़ा इस स्टार की है दीवानी, 18 साल की उम्र कर चुकी है पहला किस




