
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- करीना एवं सैफ तीसरे...
करीना एवं सैफ तीसरे बेटे के नाम रखने में इसलिए कर रहे हैं देरी, जानिए क्या है वजह
.jpg)
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बीते 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया हैं। इसके बाद से ही करीना एवं सैफ के ढेर सारे फैंस यह जानना चाहते है कि इन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा। बाॅलीवुड के इस पाॅपुलर कपल के बेटे के नाम को जानने सभी लोग उत्सुक हैं। ऐसे में खबर यह आ रही है कि अभी तक दोनों सितारे ने अपने बेवी के नाम के बारे किसी भी तरह का कोई निर्णय नहीं है। क्योंकि यह कपल नहीं चाहता है कि तैमूर की तरह कोई विवाद खड़ हो जाएं। खबरों की माने तो जब तैमूर का जन्म हुआ था तब जमकर विवाद खड़ा हुआ था।
सोशल मीडिया में फैंस ने ट्रेंड चलाकर करीना (Kareena Kapoor) एवं सैफ को जमकर ट्रोल किया था। ढेर सारे मीम्स वायरल हुए थे। सोशल मीडिया यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा था कि इब्राहिम एवं तैमूर की जगह बाबर एवं आॅरंगजेब नाम लेते तो ज्यादा अच्छा था। लिहाजा न्यू बेबी बर्न को वह विवादों से दूर रखना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि वह न्यू बेबी बर्न के नाम एनाउंसमेंट में देरी कर रहे हैं। बता दें कि सैफ अली खान के तीन बेटे हैं। पहले बड़े बेटे का नाम इब्राहिम हैं। जो सैफ एवं अमृता सिंह की संतान हैं। जबकि दूसरा बेटा तैमूर हैं जो करीना एवं सैफ का बेटा हैं। तीसरे बेटे को करीना ने हाल ही में जन्म दिया हैं।
जिसे लेकर माना जा रहा है कि सैफ एवं करीना (Kareena Kapoor) जल्द ही नाम की घोषणा करेंगे। रिपोर्ट की माने तो सैफ एवं करीना ने कुछ नामों की लिस्ट तैयार रख हैं। इन्हीं नामों से करीना अपने न्यू बेबी का नाम रख सकती हैं। लेकिन तैमूर की तरह यह नाम भी सबसे हटकर होगा। ऐसे में अब देखना यह दिलचस्प होगा कि करीना न्यू बेबी का क्या नाम रखने वाली हैं। वैसे करीना एवं सैफ के इस बेटे के नाम को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। जिसके जन्म होते ही सोशल मीडिया में ट्रेंड चला चुके हैं।
खबरों की माने तो एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने तैमूर के जन्म के पहले का एक किस्सा शेयर किया था। करीना (Kareena Kapoor) ने कहा था कि तैमून के जन्म से एक दिन पहले सैफ से उनसे कहा था कि अगर लड़का होता है तो क्या नाम तैमूर ही रखना हैं। मेरे हिसाब से फैज नाम रख सकती हैं। क्योंकि यह थोड़ा पोएटिक एवं रोमेंटिक हैं। जिस पर करीना कहती है कि मैंने साफ मना कर दिया था। क्योंकि मैं तैमूर को फाइटर बनाना चाहती हूं। लिहाजा इस हिसाब से तैमूर नाम सबसे बेस्ट हैं।
ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत




