
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- महिला दिवस के मौके पर...
महिला दिवस के मौके पर वीडियो के माध्यम से सनी लियोन ने बयां किया दर्द, कहा-अवार्ड शो से मुझे किया गया बायकाॅट, भेजे गए भद्दे ईमेल
.jpg)
सनी लियोन (Sunny Leone) ने सोशल मीडिया इंस्तग्राम में अपनी जर्नी का एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी जर्नी को बेहद ही शानदार बताया हैं लेकिन वीडियो के कैप्शन में उन्होंने उस दर्द को भी बयां किया है जिनका उन्हें शुरूआती दिनों में सामना करना पड़ा था। वीडियो के माध्यम से सनी बताती है कि जब वह 21 साल की थी तब उन्होंने कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोगों ने उन्हें अवार्ड शो से बायकाट किया, भद्दे एवं सेक्सुअल ईमेल भेजे। उनके डांस मूव की आलोचना की। इंडस्ट्री में उनके प्रति कोई सपोर्टिव नहीं था। लेकिन एक्ट्रेस कहती है कि वह इन सब बातों से कभी हिम्मत नहीं हरी। आलोचना करने वालों को वह दरकिनार करे हमेशा आगे बढ़ती गई नित रोज सफलता की नई कहानी गढ़ती गई।
आगे एक्ट्रेस अपने लव लाइफ को लेकर कहती है कि आज उनके पास सबसे सुन्दर परिवार है। वह एक सफल बिजनेसवूमन हैं। वीडियो के अंत में सनी कहती है कि आज जो भी है वह एक सेल्फ मेड लेडी हैं। और उन्हें अपने आप पर गर्व है। सनी ने इस वीडियो के अलावा एक और वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें उन्होंने महिला दिवस की लोगों को बधाई दी हैं।
बता दें कि सनी लियोन (Sunny Leone) ने साल 2012 में बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह पहली बार पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में नजर आई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अब तक बाॅलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। तो वह कई फिल्मों में बतौर आइटम डांसर भी नजर आ चुकी हैं। सनी द्वारा दी गई फिल्मों में आइटम सांग की परफार्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया था। सनी इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी एक्टिविटी से अपने फैंस को रूबरू कराती रहती हैं। सनी जल्द ही वेब सिरीज आवंतिका में नजर आएगी।
Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज
सप्ताह में तीन दिन चलेगी रीवा - इतवारी ट्रेन, रेलमंत्री पियूष गोयल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Women's Day पर दिशा पटानी ने शेयर किया खतरनाक स्टंट वीडियो, तो फैंस ने किया यह कमेंट




