कौन हैं अपूर्वा मखीजा (Kaun Hai Apoorva Mukhija The Rebel Kid)?
अपूर्वा मखीजा भारत की प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स में से एक हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वह अपने बेबाक अंदाज, ट्रैवल व्लॉग्स और युवाओं से जुड़े लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए पहचानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। अपनी बोल्डनेस और स्पष्टवादिता के कारण वह अक्सर युवाओं के बीच ट्रेंड करती रहती हैं।
प्राइवेट वीडियो लीक पर अपूर्वा का बड़ा खुलासा
हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में बात करते हुए अपूर्वा मखीजा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह करीब एक साल पुराना है। उन्होंने बताया कि यह एक प्राइवेट पार्टी के दौरान का निजी पल था, जहां उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कोई उन्हें कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी की निजी जिंदगी के पलों को बिना सहमति के रिकॉर्ड कर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर डालना बेहद गलत और आहत करने वाला है।
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रो पड़ी थीं अपूर्वा
अपूर्वा ने उस दर्दनाक पल को याद करते हुए बताया कि जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, तब वह तुर्की से न्यूयॉर्क जा रही थीं और लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उनका लेओवर था। जैसे ही उन्होंने अपना फोन ऑन किया, उनके पास दोस्तों और जानकारों के मैसेज की बाढ़ आ गई थी।
अपूर्वा ने व्लॉग में कहा, "मैं लंदन एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर रोने लगी थी। वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन मैं पूरी तरह टूट चुकी थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं।"

















