
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Nora Fatehi के साथ...
Nora Fatehi के साथ माधुरी दीक्षित ने दिलबर गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Nora Fatehi And Madhuri Dixit Dilbar Song Dance Video Viral : नोरा फतेही एवं माधुरी दीक्षित का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ हैं। इस वीडियो में माधुरी एवं नोरा फतेही दिलबर गाने पर जर्बदस्त डांस मूव करती नजर आ रही हैं। बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसों का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहा वीडियो डांस दीवाने शो का हैं।
जहां माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर शो को होस्ट कर रही हैं। तो वहीं नोरा फतेही शो में बतौर मेहमान पहुंची हैं। इस दौरान माधुरी एवं नोरा ने दिलबर-दिलबर गाने पर जर्बदस्त डांस मूव दिखाएं। दोनों एक्ट्रेंसों का यह वीडियो कलर्स टीवी के सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि डांस दीवाने शो में बीते दिनों कुछ लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। माधुरी दीक्षित की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। शो में कोरोना होने के चलते एक हफ्ते के लिए शो की शूटिंग बंद कर दी गई थी।
शो के अलावा माधुरी बीते दिनों मालदीव वेकेशन पर अपने पति के साथ पहुंची थी। जहां से एक्ट्रेस के कई वीडियो एवं तस्वीरें वायरल हुई थी। माधुरी के मालदीव वेकेशन की तस्वीरों को उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि माधुरी एक लम्बे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के अलावा माधुरी डांस दीवाने शो में बतौर जज नजर आती हैं।
तो वहीं नोरा फतेही डाॅसिंग की क्वीन कही जाती हैं। उन्होंने अब तक बाॅलीवुड के ढेर सारे गानों में जर्बदस्त परफार्म किया हैं। नोरा को ज्यादातर लोग दिलबर गर्ल के नाम से जानते हैं। क्यों कि नोरा ने दिलबर गाने में जर्बदस्त परफार्म किया था। इस गाने से उन्हें जमकर पाॅपुलरटी दिलाई। नोरा फतेही अब तक बाॅलीवुड के दर्जनों गानों में जमकर परफार्म कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा नोरा अब तक कई एलबम सांग में भी नजर आ चुकी हैं। नोरा भी सोशल मीडिया में जमकर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया में 20 मिलियन से ज्यादा फालोवर हैं।
आशुतोष राणा हुए कोरोना पाॅजिटिव, 6 दिन पहले पत्नी के साथ लगवाई थी वैक्सीन की पहली डोज
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने की मां जगदम्बा की आराधना, वीडियो वायरल
जब एक्टर बनने की बात पर भड़के थे सतीश कौशिक के बड़े भाई, फिर ऐसे किया था मुम्बई के लिए विदा




