एंटरटेनमेंट

Latest Bollywood News : मिथुन चक्रवर्ती के गाने में सोनम कपूर ने किया जर्बदस्त डांस, वीडियो वायरल

Manoj Shukla
9 April 2021 4:12 PM GMT
Latest Bollywood News : मिथुन चक्रवर्ती के गाने में सोनम कपूर ने किया जर्बदस्त डांस, वीडियो वायरल
x
Latest Bollywood News : सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की लम्बे समय से कोई नई फिल्म नहीं आई हैं। फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोनम की फिल्में भले न आई हो, लेकिन वह फैंस के बीच अपनी एक्टिविटी से सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Latest Bollywood News : सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की लम्बे समय से कोई नई फिल्म नहीं आई हैं। फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोनम की फिल्में भले न आई हो, लेकिन वह फैंस के बीच अपनी एक्टिविटी से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं जहां अपनी तस्वीरें एवं वीडियो पोस्ट करती रहती है।

Latest Bollywood News : मिथुन चक्रवर्ती के गाने में सोनम कपूर ने किया जर्बदस्त डांस, वीडियो वायरल हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। इस वीडियो में सोनम मिथुन चक्रवर्ती के गाने जिम्मी-जिम्मी में जर्बदस्त डांस परफार्म कर रही है। वीडियो में सोनम के अलावा भी ढेर सारे लोग नजर आ रहे हैं। लेकिन सोनम का डांस मूव देखने लायक हैं। वह अपने डांस से इस गाने को जमकर इंज्वाॅय कर रही हैं। इस वीडियो को सोनम ने खुद अपने इंस्ताग्राम एकाउंट से शेयर किया हैं।

कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि इस वीडियो के जरिए दोस्त निमिशके बर्थडे को विश किया है। निमिश आनंद आहूजा फैशन लेबल भाने से जुड़े है और वह क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। सोनम (Sonam Kapoor) के इस डांस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। एक्ट्रेस के डांस मूव की ज्यादातर लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

बीते दिनों सोनम (Sonam Kapoor) बाॅलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों सोनम ने एक मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कराया था। सोनम का यह फोटोशूट काफी बोल्ड था। जिसे एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर किया था। तस्वीर सामने आई तो कुछ यूजर ने एक्ट्रेस को इस ड्रेस के लिए ट्रोल भी करना शुरू कर दिया था।

कई सारे यूजर ने सोनम (Sonam Kapoor) के इस ड्रेस पर भद्दे कमेंट भी किए थे। बता दें कि सोनम इन दिनों लंदन में हैं। वह काफी समय से वहां गई हुई हैं। खबरों की माने तो सोनम जल्द ही ब्लाइंड फिल्म में एक लेडी इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएगी।

Jaya Bachchan Birthday Special : Jabalpur में जन्मी थी जया बच्चन, शूटिंग के दौरान थी प्रेग्नेंट

Kapil Sharma के साथ काम करने फैंस ने जताई इच्छा, तो एक्टर ने अभी मैं खुद हूं बैठा

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हुई उर्वशी रौतेला, 10 करोड़ में साइन की यह फिल्म

Next Story