
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- हेमा मालिनी के पिता को...
हेमा मालिनी के पिता को नहीं पसंद थी धर्मेन्द्र की दोस्ती, दोनों को दूर रखने साथ जाते थे शूटिंग, एक दिन...

हेमा मालिनी जल्द ही इंडियन आइडल सीजन 12 के मंच में नजर आने वाली हैं। जिसका एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया हैं। इस दौरान हेमा सभी प्रतिभागियों का जमकर मनोबल बढ़ाती हुई नजर आएगी। इस शो में केवल 12 ही प्रतिभागी बचे हुए हैं। यह शो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। शो के प्रतिभागी हेमा के कई सुपरहिट गीतों पर परफार्म करते हुए नजर आएंगे।
इस दौरान हेमा ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया हैं। ड्रीम गर्ल ने बताया कि जब वह धर्मेन्द्र को डेट कर रही थी उस दौरान उनकी नजदीकियों की खबरें काफी सुर्खियों में थी। लिहाजा उनके पिता धर्मेन्द्र के साथ उनकी नजदीकियों को नहीं पसंद करते थे। जब फिल्म की शूटिंग होती तो ज्यादातर उनकी चाची या मां साथ में जाया करती थी। लेकिन एक दिन एक गाने की शूटिंग में खुद उनके पिता साथ पहुंचे थे। आगे वह बताती है कि धर्मेन्द्र भी कुछ कम नहीं थे। एक दिन हम गाड़ी में फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे थे तो मेरे पिताजी बाबूजी वाली सीट पर बैठ गए तो वहीं धर्मेन्द्र भी उनके बाजू वाली सीट में बैठ गए।
हेमा बताती है कि मेरे पिता को हमेशा चिंता रहती थी कि कहीं धर्मेन्द्र एवं हेमा साथ में वक्त न बिताते हो। इसलिए वह ऐसा करते थे। बता दें कि एक समय हेमा एवं धर्मेन्द्र की जोड़ी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी हुआ करती थी। दोनों सितारों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बाद में हेमा ने धर्मेन्द्र से शादी कर ली थी। बाॅलीवुड का यह कपल सबसे बेस्ट कपल में से एक रहा हैं।
तो वहीं इंडियन आइडल शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। शो में जज नेहा कक्कर अपने दरियादिली से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में नेहा ने उत्तराखण्ड आपदा प्रभावित लोगों के लिए 3 लाख रूपए का डोनेशन दिया हैं। इससे पहले वह संतोष आनंद जी को 5 लाख रूपए देने की घोषणा कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस सनी लियोनी से ज्यादा बोल्ड है पति डेनियल, इस हाल में पकड़ा, कहा पूछना मत




