
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Happy Birthday...
Happy Birthday Shraddha Kapoor : 8 साल की उम्र में वरूण धवन को आई लव यू बोल प्रपोज कर चुकी है श्रद्धा कपूर

Happy Birthday Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर का आज बर्थडे हैं। श्रद्धा का जन्म बाॅलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर के घर उनकी बेटी के रूप में हुआ। 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा आज अपना 34वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा (Shraddha Kapoor) अब तक कई बाॅलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी जोड़ी बाॅलीवुड में कई सितारों के साथ जमी।

श्रद्धा चाहे बड़ी बजट की फिल्म या लो बजट की, हर तरह की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पिछले साल वह फिल्म वाॅर को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। यह फिल्म काफी बिग बजट की फिल्म थी। जिसमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास सहित बाॅलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ चुके हैं। श्रद्धा (Shraddha Kapoor) का नाम बाॅलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ चुका हैं। उनकी बाॅलीवुड एक्टर वरूण धवन से गहरी दोस्ती हैं। दोनों ही बचपन के दोस्त है।
8 साल के उम्र में कर दिया था प्रपोज
वरूण धवन एवं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म स्ट्रीट डांसर, तीन पत्ती जैसे फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म स्ट्रीट डांसर के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह महज 8 साल की थी तो उन्हें वरूण पर क्रश था। लिहाजा उन्होंने एक दिन सोचा कि क्यों न वरूण यह बता दिया जाए।

आगे श्रद्धा बताते हैं कि एक दिन मैंने वरूण को उल्टा आई लव यू बोला। लेकिन उसने मेरी बात पर गौर करने की बजाय न कर दिया था और वहां से भाग गया था। वरूण एवं श्रद्धा उस बीती बात को याद करते हुए हंसते हैं।
मालदीव्स में है श्रद्धा
खबरों की माने तो इन दिनों श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) मालदीव्स पहुंची है। यहां वह अपने कजिन की शादी में शिरकत करने पहुंची हैं। शादी के बाद जैसे ही उन्हें मौका मिला वह मालदीव्स समंदर की सैर पर निकल पड़ी। जहां से एक वीडियो उन्होंने शेयर किया गया हैं। वीडियो में मालदीव्स के समंदर किनारे एक्ट्रेस चिल करती हुई नजर आ रही हैं।

जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो में श्रद्धा (Shraddha Kapoor) के लुक को उनके फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। बता दें कि श्रद्धा ही नहीं बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेसों की सबसे पसंदीदा जगह में से एक हैं मालदीव्स। यहां तक बाॅलीवुड की ढेर सारी एक्ट्रेस वेकेशन इंज्वाॅय करने पहुंच चुकी हैं।
इस फिल्म से किया था डेब्यु
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने बाॅलीवुड दुनिया में कदम फिल्म तीन पत्ती से रखा था। इस फिल्म में उन्हें न्यू कमर फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया था। इसके बाद लगातार श्रद्धा की दो फिल्में फ्लाफ साबित हुई। इसके बाद वह आशिकी 2 फिल्म में नजर आई। जो कि महेश भट्ट द्वारा निर्देशित थी। श्रद्धा (Shraddha Kapoor) को इस फिल्म से खास पहचान मिली। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें ढेर सारी फिल्में आॅफर होने लगी। अब वह बाॅलीवुड की मोस्ट पाॅपुलर एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं। उनके पास फिल्मों की कमी नहीं हैं।
ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा स्टाॅप टारगेटिंग अजय देवगन, जानिए क्या है मामला
Sunil Shetty के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म Tadap का पोस्टर जारी, अक्षय कुमार ने लिखी यह बात




