
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- कभी इस एक्ट्रेस से...
कभी इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे गोविंदा, फिर इस वजह से नहीं ले पाए 7 फेरे

Govinda-Neelam Kothari : बाॅलीवुड इंडस्ट्री में 80 एवं 90 के दशक में गोविंदा की जोड़ी नीलम कोठारी के साथ खूब जमी। दोनों सितारे एकसाथ कई फिल्मों में नजर आए। एक्ट्रेस नीलम कोठारी का जन्म हांगकांग में हुआ था। लेकिन उनकी परवरिश बैकाॅक में हुई। नीलम की फिल्मी दुनिया में इंट्री काफी दिलचस्प तरीके से हुई थी। कहा जाता है कि नीलम एक बार मुम्बई घूमने के लिए आई थी। तभी उन्हें फिल्म डायरेक्टर रमेश बहन देखा और फिल्मों का आॅफर दे डाला।

साल 1984 में नीलम पहली बार फिल्म जवानी में नजर आई। इस फिल्म में उनके अपोजिट करण शाह थे। फिल्म तो फ्लाॅफ हुई, लेकिन नीलम के अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई। इसके बाद उन्हें फिल्मों के आॅफर मिलने लगे। वह सलमान खान आमिर खान के साथ भी फिल्मों में नजर आई। लेकिन अपने करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा 10 फिल्में गोविंदा के साथ की। जिसमें से 6 फिल्में हिट रही तो 4 फ्लाफ साबित हुई। उस दौर में गोविंदा भी फिल्मों में नए थे। लिहाजा दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

यह काफी लम्बे समय तक चला। कहा जाता है कि उस समय गोविंदा सुनीता को भी डेट कर रहे थे। जिसके चलते गोविंदा एवं सुनीता के बीच नीलम को लेकर काफी झगड़े होते थे। जिसके कारण गोविंदा ने नीलम के लिए सुनीता से सगाई भी तोड़ दी थी। वह नीलम से शादी करना चाहते थे। लेकिन गोविंदा की मां ने सुनीता को जुबान दे दी थी। जिसके कारण गोविंदा का नीलम के साथ शादी का ख्वाब अधूरा रहा गया। मां के लिए गोविंदा ने नीलम को छोड़ दिया। इसके बाद नीलम ने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी से शादी कर ली।
.jpg)
शादी के दो साल उन्होंने एक बेटी को गोंद लिया। बता दें कि नीलम अपने करियर में ढेर सारी हिट फिल्में देने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब वह अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं। तो वहीं गोविंदा भी एक बेटी एवं बेटा के पिता हैं। वह भी इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह रियालिटी शोज आदि में कभी-कभार जरूर नजर आते हैं।
जमाई 2.0 वेब सिरीज में बिकनी शाॅट देने के लिए निया शर्मा ने दो दिन पहले छोड़ा खाना, फिर जो हुआ जानिए
जब अपने ही सवालों जवाब अक्षय कुमार से सुन इस अभिनेत्री को उतारने पड़े थे कपड़े, देखें तस्वीरें
Kareena Kapoor के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, नन्हीं परी के साथ वायरल हुई तस्वीर, जानिए पूरा माजरा!




