
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- कोरोना पॉजिटिव होने के...
कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी शूटिंग में व्यस्त थी बॉलीवुड एक्ट्रेस, FIR दर्ज

देश भर में कोरोना (COVID-19) के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. परन्तु बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो जान बूझकर खुद को और दूसरों को खतरे में डालने से बाज नहीं आते. ऐसा ही एक केस मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) से आया है, जहां एक एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी. एक्ट्रेस के खिलाफ BMC ने FIR दर्ज कराई है.
BMC ने दर्ज कराई FIR
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस के कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी शूटिंग पर रहने की जानकारी जैसे ही BMC को हुई BMC ने अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाना में BMC ने अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत करते हुए FIR दर्ज कराई है. BMC ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि अभिनेत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें घर में क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया था. बावजूद इसके अभिनेत्री शूटिंग पर पहुँच गई, जिसकी वजह से दूसरों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है.
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में बढ़ने लगे कोरोना के केस, रविवार को मिलें 743 नए मरीज, सख्ती की आहट
BMC ने किया ट्वीट
इस मामले को लेकर बीएमसी (BMC) ने भी ट्वीट किया है. बीएमसी ने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'शहर के लोगों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएंगी. बीएमसी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन नहीं करते हुए पाई गई थी. ये नियम सभी के लिए समान हैं और हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे कोरोना नियमों का पालन करें और शहर को कोरोना से निजात दिलाने में मदद करें.'
हाल ही में ये भी हो चुके हैं पॉजिटिव
हाल ही में बॉलीवुड इंडस्टी के कई लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं. बीते दिनों ही रणबीर कपूर, संजयलीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी और मनोज बाजपेयी जैसे कई कलाकार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
महाराष्ट्र में तेजी से फ़ैल रहा है कोरोना का संक्रमण
महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 16,620 नए संक्रमित मिले हैं. कुछ शहरों में संक्रमण में काफी इजाफा हुआ है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




