
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश में बढ़ने...
मध्यप्रदेश में बढ़ने लगे कोरोना के केस, रविवार को मिलें 743 नए मरीज, सख्ती की आहट

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान अकेले महाराष्ट्र में 16,620 नए मामले सामने आएं हैं. वहीं बात मध्यप्रदेश की करें तो एमपी में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में रविवार को बढ़ोत्तरी देखी गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में 743 नए कोरोना पॉजिटिव संक्रमित सामने आएं हैं.
प्रदेश में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,68,594 पहुंच गई. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में दो और व्यक्तियों की मौत हुई हैं. मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,887 पहुँच गई है.
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 263 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 139 और जबलपुर में 45 नए मामले आए. प्रदेश में कुल 2,68,594 संक्रमितों में से अब तक 2,59,987 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 4,740 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
MP में नाइट कर्फ्यू लागू करने पर चर्चा
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान में रखते हुए सरकार सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है. कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैंने टीम को रात के कर्फ्यू और अन्य चीजों पर चर्चा करने का निर्देश दिया है. संबंधित विभाग के साथ कल यानी मंगलवार को एक बैठक होगी और जरूरी हुआ तो कुछ और कदम उठाए जाएंगे.'




