
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Kartik Aryan के बाद अब...
Kartik Aryan के बाद अब Arjun Kapoor ने खरीदी महंगी Land Rover Defender कार, जानिए कीमत

Arjun Kapoor Buy Land Rover Defender Car : बाॅलीवुड सितारें इन दिनों अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन ने एक बेहद ही शानदार कार खरीदी हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें एवं वीडियो जमकर सुर्खियों में रहे। तो वहीं अब बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी कार को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक बेहद ही शानदार कार खरीदी हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। तो चलिए जानते है एक्टर अर्जुन कपूर कौन सी कार खरीदी हैं और उसकी कीमत क्या है।
यह खरीदी कार
रिपोर्ट्स की माने तो लैंड रोवर डिफेंडर कार (Land Rover Defender Car) की खरीदी की हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो अर्जुन कपूर के घर के बाहर खड़ी इस कार की कीमत लगभग एक करोड़ रूपए से भी ज्यादा हैं। जो भी अर्जुन (Arjun Kapoor) की इस कार को देख रहा है वह इस कार का दीवाना हो रहा हैं। बताते चले कि अनिल कपूर ने कुछ दिनों पहले इसी तरह की कार अपनी पत्नी सुनीता को बर्थडे पर गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत करोड़ों रूपए थी।
कार्तिक आर्यन भी रहे सुर्खियों
एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) भी बीते दिनों अपनी न्यू कार को लेकर सुर्खियों में रहे। इस दौरान कार्तिक की कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। पहली वीडियो में वह कार के साथ पोजे देते हुए नजर आए। तो वहीं दूसरे वीडियो में वह बीच सड़क में कार के पैरे छूते हुए नजर आए थे। कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। एक्टर के ढेर सारे फैंस ने उन्हें न्यू कार की बधाई भी दिए थे।
इस फिल्म में नजर आए अर्जुन
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थी। फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था।
लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा। तो वहीं दूसरी तरफ एक्सपर्ट यह भी मानना है कि एक ही डेट में दो फिल्में एकसाथ रिलीज हुई थी जिससे फिल्म के कलेक्शन असर पड़ा था। बता दें कि संदीप और पिंकी फरार फिल्म के साथ जाॅन अब्राहम एवं इमरान हाशमी स्टारर फिल्म मुम्बई सागा भी रिलीज हुई थी।
Indian Idol शो के मेकर्स से गुस्सा हुई Neha Kakkar, कहा-मस्ती भी नहीं करने देते
आदित्य नारायण ने दी कोरोना को मात, जल्द लौटेंगे इंडियन आइडल के सेट पर
दोस्त की पार्टी में जमकर झूमी सोनम कपूर, वीडियो हुआ वायरल




