
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- भरी भीड़ में एक शख्स...
भरी भीड़ में एक शख्स खींच रहा था Deepika Padukone की ऐसी चीज़ सुनकर रह जाएँगे दंग : Bollywood News

Bollywood News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हमेशा सोशल मीडिया में एक्टिव रही है. अक्सर देखा गया है की जब बड़े स्टार भीड़ के बीच से गुजरते है तो उन्हें अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही एक वारदात आपकी फेवरेट बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के साथ हुई है. इस भीड़ की शिकार आम जनता तो होती ही है लेकिन अब स्टार्स भी इस वारदात से महफूज नहीं रह गए है. आज हम आपको दीपिका के बारे में बताने जा रहे है जिससे वो बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई.

दीपिका के साथ हुआ बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) परेशान नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण भीड़ से गुजर रही थी इस बीच उनका महंगा बैग किसी ने खींचने का प्रयास किया। भीड़ इतनी ज्यादा थी की दीपिका को समझ नहीं आ रहा था की उसके साथ क्या हो रहा है. दीपिका के बॉडीगर्ड के बीच-बचाव के कारण इस बड़ी वारदात से दीपिका बच गई और साथ ही उनका पर्स भी.
वायरल वीडियो ने खोला राज
इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे इस घटना को चोर अंजाम दे रहे है. और भीड़ का फायदा उठा रहे है. इस बीच भीड़ इतनी ज्यादा थी की खुद दीपिका परेशान हो गई थी और उनका पर्स कोई खींच रहा था जिसके बाद दीपिका ने भी तेजी से अपना पर्स खींच और फिर बॉडीगार्ड के हस्तक्षेप के बाद दीपिका का पर्स महफूज हो सका. फिर दीपिका अपनी गाडी में जाकर बैठ गई और अपना पर्स चेक करने के बाद राहत की साँस ली.
दीपिका-कैटरीना से बेहद जलन रखती है कियारा आडवाणी, वजह जान रह जाएंगे हैरान
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
दीपिका के साथ इस वारदात के बाद दीपिका के फैंस काफी नाराज है. इस बीच फैंस लगातार रिएक्शन्स दे रहे है की जब सितारे ही महफ़ूज नहीं है तो आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा करे. फैंस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की ये घटना निंदनीय है.




