एंटरटेनमेंट

शाहरूख खान ने शुरू की पठान फिल्म की शूटिंग, ये सितारे साथ में नजर आएंगे नजर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
शाहरूख खान ने शुरू की पठान फिल्म की शूटिंग, ये सितारे साथ में नजर आएंगे नजर
x
शाहरूख खान के प्रशंसकों को लम्बे समय से उनकी नई फिल्म का इंतजार था। फैंस समय-समय नई फिल्म को लेकर किंग खान से सवाल भी करते

शाहरूख खान ने शुरू की पठान फिल्म की शूटिंग, ये सितारे साथ में नजर आएंगे नजर

शाहरूख खान के प्रशंसकों को लम्बे समय से उनकी नई फिल्म का इंतजार था। फैंस समय-समय नई फिल्म को लेकर किंग खान से सवाल भी करते हुए देखे जाते थे। बीते दिनों किंग खान ने अपने प्रशंसको के इस सवाल पर नई फिल्म की घोषणा करके विराम लगा दिया था। अब खबर आ रही है उन्होंने अपनी इस नई फिल्म शूटिंग भी शुरू कर दी हैं।

जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किंग खान ने आज यानी बुधवार से फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी हैं। फिल्म पठान की शूटिंग यशराज फिल्म स्टूडियों में शुरू हुई है। इस फिल्म में शहरूख खान के साथ जाॅन अब्राहम एवं दीपिका पादुकोण नजर आएगी। फिल्म पहला पड़ाव 2 महीनों का होगा। इस फिल्म को निर्देशित सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा होगी।

इस फिल्म में पति पत्नी बने वरूण धवन कियारा आडवाणी, पहली तस्वीर में ही रोमांस करते आए नजर

बता दें कि शाहरूख खान तकरीबन दो साल बाद फिल्म पठान में एक बार फिर से नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी दीपिका के साथ जमेगी। शाहरूख लास्ट टाइम फिल्म जीरो में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाफ हुई थी। इसके बाद वह आगे की फिल्म करने के लिए बड़ी सोच-समझकर स्क्रिप्ट का चुनाव कर रहे थे।

बीते दिनों मीडिया में खबर आई कि शाहरूख को उनके मन मुताबिक स्क्रिप्ट मिल गई हैं। अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। जल्द ही शहरूख फिल्म पठान के जरिए एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

15 साल छोटे फैन को दिल दे बैठी थी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, फिर ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story