एंटरटेनमेंट

करण जौहर ने पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी, करण ने ऐसा क्या लिख दिया चिठ्ठी में कि....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
करण जौहर ने पीएम मोदी को लिखी चिठ्ठी, करण ने ऐसा क्या लिख दिया चिठ्ठी में कि....
x
करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिठ्ठी लिखी है. जो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है. करण ने इस चिठ्ठी में बॉलीवुड

करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिठ्ठी लिखी है. जो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है. करण ने इस चिठ्ठी में बॉलीवुड के बारे में कुछ लिखा है. करण ने लिखा क्या है इस चिठ्ठी में आइये जानते है-

करण जौहर ने ये लिखा है चिट्ठी में

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एकख़ास चिट्ठी लिखी है. करण जौहर ने ट्वीट करके इस चिट्ठी की जानकारी दी है. करण ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बॉलीवुड देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर स्पेशल फिल्में बनाएगा. करण जौहर ने इस मुहिम की जानकारी पीएम मोदी को विस्तार से दी है. करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम इस महान देश की कहानियां बनाने जा रहे है. अब आजादी के 75 साल का जश्न मनाया जाएगा.

Change Within कैंपेन के तहत फिल्म इंडस्ट्री ऐसी कहानियां दिखाना चाहती है, जिसमें भारत की संस्कृति, मूल्य और शौर्य प्रदर्शित हो. ये कहानियां ही हैं, जिन्होंने हमें बनाया है और इस देश के हर कोने में ऐसी कई कहानियां हैं जो प्रेरणा देती हैं. बीते साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजकुमार हिरानी ने एक फिल्म बनाई थी. अब आजादी के जश्न के लिए खुद को कुछ शानदार मुहिम के साथ जोड़ने जा रहे हैं. जैसा कि हम इस यात्रा को शुरू कर रहे हैं.

इस भव्य युग की एक नई शुरुआत के गवाह हैं. प्रेरणास्रोत हमारे माननीय प्रधानमंत्री से हम निरंतर मार्गदर्शन चाहते हैं, हम फिल्म बिरादरी के सदस्यों को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए हमारी योजना की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है.‘ करण जौहर ने अपने इस ट्वीट में पीएमओ इंडिया को भी टैग किया है. आप भी पढ़िए करण जौहर का ये ट्वीट

https://twitter.com/karanjohar/status/1311964112939753473?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1311964112939753473|twgr^share_3&ref_url=https://www.merisaheli.com/karan-johar-wrote-a-letter-to-pm-narendra-modi/

करण जौहर की इस मुहिम में राजकुमार हिरानी, एकता कपूर, रोहित शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, दिनेश विजान सहित अन्य कई फिल्मी हस्तियां भी जुड़ी हुई हैं. ये सब मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे.

Deepika और Kitrina को धोखा देने के बाद इस एक्ट्रेस के साथ दिन रात नज़र आ रहे Ranveer Kapoor, खबर आपको चौका देगी…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Next Story