एंटरटेनमेंट

पत्नी के गम पूरी तरह से टूट गया था बालीवुड का यह महशूर एक्टर, मुम्बई से लंदन तक कराया था इलाज, फिर...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:31 AM GMT
पत्नी के गम पूरी तरह से टूट गया था बालीवुड का यह महशूर एक्टर, मुम्बई से लंदन तक कराया था इलाज, फिर...
x
शशि कपूर अपनी पत्नी से बेहद मोहब्बत करते थे। उनकी लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प रही। लेकिन अंत काफी गम भरा रहा। कहा जाता है

पत्नी के गम पूरी तरह से टूट गया था बालीवुड का यह महशूर एक्टर, मुम्बई से लंदन तक कराया था इलाज, फिर...

बालीवुड के महशूर एक्टर शशि कपूर अपनी पत्नी से बेहद मोहब्बत करते थे। उनकी लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प रही। लेकिन अंत काफी गम भरा रहा। कहा जाता है कि एक बार वह अपनी पत्नी की याद में गोवा के एक बीच से वोट लेकर समुद्र के काफी अंदर तक चले गए थे। हालांकि शशि कपूर भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी लव स्टोरी बेहद ही शानदार रही। तो चलिए जानते हैं बालीवुड के सबसे हैण्डसम स्टार शशि कपूर की लव स्टोरी के बारे में।

जब फैंस ने मलाइका और अर्जुन के रिलेशन को लेकर कहा की तुम्हे अपने से कम उम्र का ही लड़का मिला और अरबाज़ को क्यों छोड़ा फिर मलाइका ने कहा तुम चुप…

शशि कपूर साहब की लव स्टोरी उस समय शुरू हुई थी जब वह अपने पिता संग पृथ्वीराज थिएयेटर में काम किया करते थे। उस समय उनका एक शो कोलकत्ता के थिरयेटर में चल रहा था। यह शो लोगों को खूब पसंद आया और इसे आगे बढ़ाने की डिमांड भी हुई थी। लोगों की मांग पर शो आगे बढ़ाया गया। इसी शो को देखने एक विदेशी लड़की भी आया करती थी। यह लड़की शो के सबसे आगे वाली कतार पर बैठा करती थी। शशि इस लड़की को देखते ही अपना दिल दे बैठे। यह लड़की अपने डैड की नाटक टीम के साथ पूर्वी एशिया से यात्रा पर आई थी। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि जेनिफर केंडल थी। खबरों की माने तो जेनिफर की नाटक टीम को भी इस थिएयेटर में परफार्मेंस देनी थी। लोगों की डिमांड पर शशि का शो आगे बढ़ा तो जेनिफर की नाटक मंडली को इंतजार करना पड़ा।

कंगना के मुम्बई स्थित ऑफिस पहुंची बीएमसी टीम, ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा- माप रहे है ऑफिस, लगता है…

जिसके चलते वह रोज यह शो देखने आया करती थी। एक दिन शशि कपूर ने एक मित्र माध्यम से जेनिफर से मिलने की इच्छा जताई। मुलाकात हुई तो शशि काफी डरे हुए थे। जबकि जेनिफर बिल्कुल नाॅर्मल थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। तो जेनिफर ने उनकी नाटक मंडली को ज्वाइन करने का आॅफर दिया। शशि जेनिफर की टीम में शामिल हुए और एक नाटक का मंचन करने उनके साथ वह सिंगापुर चले गए। जहां उन्होंने नाटक का मंचन किया और इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए। दोनों में प्यार हुआ तो इस बात की जानकारी शशि ने अपने बड़े भाई शम्मी कपूर को दी। शम्मी ने जेनिफर को घर लाकर मिलवाने की बात कही।

पत्नी के गम पूरी तरह से टूट गया था बालीवुड का यह महशूर एक्टर, मुम्बई से लंदन तक कराया था इलाज, फिर...

शम्मी की पत्नी जेनिफर को देखते ही पसंद कर लिया। अब बात शादी तक आ पहुंची, लेकिन शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर से काफी डरते थे। जिसके कारण वह अपने पिता से शादी की बात नहीं कर पा रहे थे। लिहाजा शादी की बात पिता से करने के लिए शशि कपूर ने बड़े भाई शम्मी को कहा। शम्मी कपूर ने जब शादी की बात पिता से की तो वह भड़क उठे। उनका कहना था कि मेरे घर की बहू विदेशी लड़की नहीं बन सकती। काफी मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार शशि कपूर के पिता मान गए, लेकिन जेनिफर के परिजन इस शादी को लेकर तैयार नहीं हो रहे थे। जब जेनिफर के पिता नहीं माने तो उन्होंने शशि से कहा कि हम बालिग है शादी कर सकते है। शशि एवं उनकी पत्नी गीता ने मिलकर शशि एवं जेनिफर की शादी करा दी। खबरों की माने तो जब इनकी शादी हुई तो शशि कपूर 20 साल के थे और जेनिफर 25 साल की। शादी के बाद जेनिफर शानदार एक्ट्रेस होने के बाद भी एक्टिंग छोड़ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो गई।

करोडो की कार सिर्फ 30 लाख में बेच रहे है अमिताभ बच्चन, वजह जान हैरान रह जाएंगे …

इस शादी से उन्हें तीन बच्चे कुणाल, करण और संजना हुए। जेनिफर और शशि का साथ 28 साल तक रहा। साल 1982 में शशि को पता चला कि उनकी पत्नी को कैंसर है। शशि ने अपनी पत्नी का इलाज मुम्बई से लेकर लंदन तक के डाॅक्टरों से कराया। लेकिन वह तमाम प्रयासों के बाद अपनी पत्नी को नहीं बचा पाए। 7 सितम्बर 1984 को उनकी पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत से शशि कपूर काफी टूट गए थे। शशि कपूर 31 साल तक अकेलेपन का दुख झेलते रहे। 4 दिसम्बर 2017 को वह इस दुनिया को छोड़ हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

महेश भट्ट के साथ संबंध बनाना चाहती थी यह एक्ट्रेस, मना करने पर बिना कपड़ों के...

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story