एंटरटेनमेंट

अक्षय ही नहीं इन एक्टर ने भी आयशा जुल्का को दिया था प्यार में धोखा, फिर जो हुआ...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:30 AM GMT
अक्षय ही नहीं इन एक्टर ने भी आयशा जुल्का को दिया था प्यार में धोखा, फिर जो हुआ...
x
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा जुल्का आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन एक समय बाॅलीवुड में वह सफल एक्ट्रेस रही हैं।

अक्षय ही नहीं इन एक्टर ने भी आयशा जुल्का को दिया था प्यार में धोखा, फिर जो हुआ...

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा जुल्का आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन एक समय बाॅलीवुड में वह सफल एक्ट्रेस रही हैं। उस दौर में आयशा ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी जोड़ी बालीवुड के कई स्टारों संग खूब जमी। उनके डांस एवं अभिनय के आज भी दुनियाभर में दीवाने हैं। खबरों की माने तो अक्षय कुमार एवं आयशा जुल्का फिल्म ‘खिलाड़ी‘ से एक-दूसरे के करीब आए थे। इस फिल्म में दोनों ने शानदार अभिनय किया।

बॉयफ्रेंड के धोखे के बाद नेहा कक्कड़ करने जा रही शादी ? जानिए सच्चाई…

फिल्म में इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पंसद किया। फिल्म हिट भी रही। खबरों की माने तो इस फिल्म से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी और यही से दोनों के अफेयर के किस्से सुर्खियों में आने लगे। लेकिन बाद में अक्षय कुमार ने आयशा को धोखा देकर अन्य एक्ट्रेस संग नजदीकियां बढ़ा ली। अक्षय की इस बेवफाई से वह काफी खफा भी रही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय कुमार से आयशा जुल्का का ब्रेकअप होने के बाद वह अरमान कोहली के संपर्क में आई।

अक्षय ही नहीं इन एक्टर ने भी आयशा जुल्का को दिया था प्यार में धोखा, फिर जो हुआ...

इन दोनों के अफेयर काफी दिनों तक चला। लेकिन बाद में उन्हें यहां से भी धोखा ही मिला। खबरों की माने तो अरमान कोहली आयशा जुल्का को लेकर काफी सीरियस भी थे। तो वहीं एक सच्चा हमसफर पाकर आयशा भी खुश थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच किस बात को लेकर ब्रेकअप हो गया यह आज भी रहस्य है। खबरों की माने तो आयशा ने अरमान की वजह से कई बिग बजट की फिल्में भी छोड़ दी थी।

जब काजोल के हाथों मार खाकर इस एक्टर के हो गए थे गाल लाल, कुछ ऐसी दर्दभरी कहानी है रही इस हीरो की

आयशा के अफेयर की खबरों में उस समय विराम लग गया जब उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन अमीर वासी संग शादी करके फिल्मी दुनिया के लिए हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आयशा जुल्का का नाम एक समय नाना पटेकर संग भी जुड़ा था। लेकिन इन दोनों के प्यार की गाड़ी काफी दिनों तक नहीं चल सकी और बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था।

अक्षय कुमार की वजह से इस एक्ट्रेस ने महज 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story