एंटरटेनमेंट

शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर ने गणपति बप्पा को किया विसर्जित, तस्वीर हुई वायरल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:29 AM GMT
शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर ने गणपति बप्पा को किया विसर्जित, तस्वीर हुई वायरल
x
इस दौरान शिल्पा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में शिल्पा शेट्टी पहले गणपति को अपने घर से निकालते हुए नजर आई।

शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर ने गणपति बप्पा को किया विसर्जित, तस्वीर हुई वायरल

देशभर में गणपति बप्पा का त्यौहार 22 अगस्त से शुरू हुआ। इस दौरान आम लोगों से लेकर बालीवुड सेलेब्स तक गणपति बप्पा के भक्ति में डूबे दिखे। अब बाॅलीवुड गलियारों में गणपति विसर्जन का दौर चल रहा हैं। ऐसे में बालीवुड के कई सेलेब्स गणपति बप्पा को विसर्जित करते नजर आए। इस दौरान इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई।

बालीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जहां मौसी संग गणपति विसर्जन करने निकली तो वहीं बालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी बैण्ड बाजे की धुन पर डांस करते हुए गणपति बप्पा को अपने घर से विदा किया। इस दौरान शिल्पा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में शिल्पा शेट्टी पहले गणपति को अपने घर से निकालते हुए नजर आई। वह गणपति मूर्ति को घर के बाहर रखकर बैण्डबाजे की धुन पर अपने फैमिली संग जमकर डांस किया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी नाक में नथुली पहने थी।

वह पिंक कलर के सलवार शूट में अपने बच्चे संग डांस करती दिखी। इस दौरान उनकी सांस एवं पति राज कुद्रा भी डांस करते दिखे। डांस के बाद शिल्पा शेट्टी ने घर पर ही गणपति बप्पा को विसर्जित किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना।

शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर ने गणपति बप्पा को किया विसर्जित, तस्वीर हुई वायरल इसी तरह बालीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी चेहरे पर मास्क लगाए हाथ में गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर उन्हें विसर्जित करने निकले। इस दौरान श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी भी साथ में दिखी। श्रद्धा के साथ उनके घर के अन्य फैमिली मेम्बर भी तस्वीरों में नजर आए। गणपति विर्सजन की तस्वीरें श्रद्धा कपूर की तेजी से वायरल हो रही हैं।

तो वहीं बालीवुड एक्ट्रेस अनन्या पाण्डेय भी भगवान गणेश की प्रतिमा हाथों में लेकर उन्हें विसर्जित करने निकली। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर की। कैप्शन में अनन्या पाण्डेय ने लिखा कि गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना।

बताते चले कि हर साल गणपति बप्पा का त्यौहार पूरे 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था। लेकिन इस साल कोविड-19 के कहर के चलते ज्यादातर लोगों ने इस त्यौहार अपने घरों में ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मनाया। इस साल अन्य वर्षो की अपेक्षा पण्डाल पर गणपति बप्पा नहीं विराजे गए।

शिल्पा शेट्टी ने दूसरे दिन गणपति बप्पा को किया विर्सजित,पति एवं बच्चे संग डांस वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस रवीना टण्डन ने घर में स्थापित गणपति बप्पा का शेयर किया वीडियो, कहा- मनाए इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी पर्व

दुनिया के टॉप 5 अमीर अभिनेता, दूसरे नंबर पर है यह इंडियन एक्टर…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp,
Telegram
, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story