छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की तस्वीर साफ: विष्णु देव सीएम, अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम; रमन सिंह स्पीकर होंगे

Aaryan Puneet Dwivedi
10 Dec 2023 9:22 PM IST
Updated: 2023-12-10 16:37:00
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की तस्वीर साफ: विष्णु देव सीएम, अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम; रमन सिंह स्पीकर होंगे
x
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की स्थिति साफ हो चुकी है। सीएम के नाम के ऐलान के बाद सूबे में दो डिप्टी सीएम होना तय हो गया है।

रविवार 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की स्थिति साफ हो चुकी है। सीएम के नाम के ऐलान के बाद सूबे में दो डिप्टी सीएम होना तय हो गया है। विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) राज्य के मुख्यमंत्री होंगे, जबकि अरुण साव और विजय शर्मा उप-मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है।

सीएम विष्णु देव साय ने सरकार बनाने का दावा ठोंका

सीएम के नाम के चुनाव और ऐलान के लिए राजधानी रायपुर में रविवार को तीन केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में विधायकों ने विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता चुना। सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचन्दन से मुलाक़ात की। साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा से चुनाव लड़े थे और कांग्रेस के यूडी मिंज को हराकर विधायक बनें। इसके पहले साय छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और रायगढ़ सीट से सांसद भी रहें हैं।

बता दें हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीन, कांग्रेस की एक राज्य में सरकार बनी है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने। छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 विधानसभा सीटों में भाजपा ने कब्जा जमाकर कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। जबकि 2018 में यहां कांग्रेस सत्ता में थी। इसी तरह राजस्थान में भी हुआ है।

अब तक तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा भाजपा ने नहीं की थी। लेकिन रविवार को छत्तीसगढ़ की स्थिति साफ हो गई। अब सोमवार को राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीएम के नामों का भी ऐलान हो जाएगा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story