
कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णु देव साय? गृहमंत्री शाह ने प्रचार में कहा था- बड़ा आदमी बना दूंगा

Who is CG New CM Vishnu Dev Sai: विधानसभा चुनाव 2023 में 54 विधानसभा सीटकर जीतकर सत्ता में आई भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को नया मुख्यमंत्री बनाया है। विधायक दल की बैठक में उन्हे विधायक दल का नेता चुना गया है। साय आदिवासी नेता हैं और 3 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री भी रहें हैं। चुनाव प्रचार के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से कहा था कि आप इन्हे जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा।
विधायक दल के नेता चुने गए विष्णु देव साय
रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बैठक में तीन पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम और भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहें।
कांग्रेस प्रत्याशी को 25541 वोटों से हराया
विष्णु देव साय राज्य के बड़े आदिवासी नेता में गिने जाते हैं। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कुनकुरी सीट से उन्होने 87604 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को 25541 मतों के अंतर से हराया था।
3 बार छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहें
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीन बार छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2006 से 2010 तक उन्होने इस पद को पहली बार संभाला। 21 जनवरी 2014 से 16 अगस्त 2014 तक साय दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। तीसरी बार उन्होने 2 जून 2020 को प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला और 9 अगस्त 2022 तक इस पद पर रहें।
विष्णु देव साय का पोलिटिकल करियर (Political career of Vishnu Dev Sai)
- विष्णु देव साय के राजनीतिक करियर की शुरुआत तब हुई जब वे ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए।
- 1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)।
- 1999: 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
- 1999-2000: सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति और सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति।
- 2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय।
- 2004: 14वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल), सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य।
- 5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन समिति।
- 2009: 15वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)।
- 31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य समिति।
- 2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)।
- 9 नवंबर 2014: केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री।
- 5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




