बिज़नेस

Shark Tank India के जजेस ने अबतक कितने लोगों के स्टार्टअप में पैसे इन्वेस्ट किए

Shark Tank India के जजेस ने अबतक कितने लोगों के स्टार्टअप में पैसे इन्वेस्ट किए
x
Shark Tank India: ये एक ऐसा शो है जिसमे अगर जजेस को आईडिया पसंद आता है तो सामने वाले की किस्म्त बदल जाती है

Shark Tank India: इस समय सोनी टीवी में आने वाले बिज़नेस शो Shark Tank India लोगों को खूब पसंद आ रहा है, इस शो में देश के 7 यंग बिज़नेस लीडर्स नए स्टार्टअप्स करने वाले उद्यमियों के आईडिया को पसंद करने के बाद अपना पैसा इन्वेस्ट कर देते हैं। शो के जज बिज़नेस के दुनिया में बहुत मशहूर है और अब तो उन्हें हर कोई जानने लगा है।

शो में जो भी कंटेस्टेंट आते हैं उनके आईडिया काफी आश्चर्यजनक रहते हैं इससे न सिर्फ नए-नए बिज़नेस आईडिया मिलते हैं बल्कि बिज़नेस कैसे किया जाता है इसका भी ज्ञान मिलता रहता है, और जिसका आईडिया जजेस को पसंद आ गया तो मानों सामने वाले की तो निकल पड़ी

अमन गुप्ता ने 6.69 करोड़ इन्वेस्ट किए


Boat के Co-Founder और मार्केटिंग डायरेक्टर अमन गुप्ता (Aman Gupta) ने अबतक इस शो में आए नए स्टार्टअप्स पर 6.69 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है। अमन की कुल संपत्ति 700 करोड़ रुपए है। इस शो में अमन ने FREECULTR, Bummer, Skippi Ice Pops, Shiprocket, WickedGud, Anveshan, और 10club जैसी नई कंपनियों में निवेश किया है।

नमिता थापर


देश की सबसे सफल बिज़नेस वीमेन नमिता थापर Emcure Pharmaceuticals की सीईओ हैं और उनकी कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपए है। नमिता ने शार्क टैंक शो में आए कंटेस्टेंट के आईडिया पर 4.48 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया है

पीयूष बंसल


Lenskart के को-फ़ाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल ने अबतक शो में आये 16 स्टार्टअप्स पर निवेश किया है जिसमे उन्होंने अबतक 4.19 करोड़ रुपए का चेक लोगों को दिया है।

अश्नीर ग्रोवर


भारतपे के फाउंडर और एमडी अश्नीर ग्रोवर ने अबतक 55 से ज़्यादा स्टार्टअप्स पर इन्वेस्ट किया शो में उन्होंने अबतक 15 डील्स अपने नाम की है और उन्होंने 3.9 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया है। अश्नीर की संपत्ति 700 करोड़ रुपए है

अनुपम मित्तल


पीपल्स ग्रुप के चेयरमैन और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने अबतक शो में 16 डील्स साइन की हैं और 3.71 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है।

विनीता सिंह


SUGAR कॉस्मेटिक्स की फाउंडर विनीता सिंह ने अबतक इस शो में आये लोगों में से 6 प्रोजेक्ट्स के साथ हाथ मिलाया है और अबतक 1.52 करोड़ की डील साइन की है।

शो के जजेस के बारे में और जानने के लिए यहां क्लिक करें

Next Story