बिज़नेस

RBI Credit Card UPI: अब क्रेडिट कार्ड होल्डर UPI से कर सकेंगे पेमेंट, जानें पूरी प्रोसेस

RBI Credit Card UPI: अब क्रेडिट कार्ड होल्डर UPI से कर सकेंगे पेमेंट, जानें पूरी प्रोसेस
x
RBI Credit Card UPI News: भारतीय रिज़र्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अब UPI से पेमेंट करने की अनुमति दे दी है, मतलब बैंक से उधार लिए पैसों को आप UPI से भी खर्च कर सकेंगे

RBI Credit Card UPI: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बड़ी राहत दी है, RBI ने Credit Card का इस्तेमाल UPI से करने की अनुमति दे दी है. मतलब अब बैंक से लिए उधार पैसों को आप UPI से खर्च कर सकेंगे। अबतक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को सिर्फ कार्ड स्वाइप करने, और ATM से कैश निकालने की अनुमति थी.

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक समीक्षा निति की बैठक में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल UPI से करने की घोषणा की है. इसी दौरान उन्होंने Repo Rate 4.40% से बढाकर 4.90% करने की भी घोषणा की है.

क्रेडिट कार्ड UPI में भी काम करेगा

अबतक UPI Payment सिर्फ उन्ही लोगों के लिए आसान पेमेंट सर्विस थी जिनका बैंक में या तो करेंट अकाउंट हो या फिर सेविंग अकाउंट, क्रेडिट कार्ड वालों के पास सिर्फ ATM से कैश निकालने और सामान की खरीदी में कार्ड डिटेल्स देने व कार्ड स्वाइप करने का ऑप्शन था. लेकिन अब क्रेडिट कार्ड होल्डर ठीक वैसे ही UPI Payment App का इस्तेमाल कर पाएंगे जैसे अन्य सामान्य बैंक खाते वाले करते हैं. RBI के ऐसा करने के पीछे की वजह डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना है.

क्रेडिट कार्ड UPI सर्विस कब से शुरू होगी

When will the credit card UPI service start: क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट सर्विस की शरुआत Rupay Credit Card से की जाएगी, UPI से Credit Card जोड़ने के बाद इसे Mastercard और Visa समेत अन्य गेटवे क्रेडिट कार्ड के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट कैसे करें

How to make UPI payment with credit card: इसके लिए RBI जल्द पूरी गाइडलाइन जारी करेगा, फ़िलहाल इस नई पेमेंट सर्विस को शुरू करने की घोषणा हुई है, ना की सर्विस शुरू हो गई है. हालांकि Credit Card UPI Payment Service जल्द शुरू होने वाली है. आप अपने UPI App में जैसे डेबिट कार्ड डिटेल्स भरने के बाद अकाउंट एक्टिवेट करते हैं ठीक वैसे ही Credit Card की डिटेल्स डालने के बाद UPI पेमेंट कर सकेंगे। अब क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को किसी सामान की खरीदी पर कार्ड स्वाइप कराने की जरूरत नहीं होगी

RBI ने रेपो रेट फिर से बढ़ा दिया है, Repo Rate बढ़ने से लोन लेना और EMI चुकाना कितना महंगा हो जाएगा जानने के लिए इधर क्लिक करें


Next Story