
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- शाहरुख खान की फिल्म...
शाहरुख खान की फिल्म पठान पर सेंसर बोर्ड की कैंची: CBFC ने मेकर्स से रिवाइज्ड कॉपी मांगी, बेशरम रंग गाने में दीपिका के बिकिनी को लेकर था विवाद

सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर मेकर्स को फिल्म में बदलाव का सुझाव दिया है. साथ ही फिल्म की रिवाइज्ड कॉपी की मांग की है. शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जिसका पहला गाना 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) 12 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया. इसी गाने को लेकर फिल्म विवादों में आ गई र चारों तरफ फिल्म का विरोध शुरू हो गया और सेंसर बोर्ड को बीच में आना पड़ा.
दरअसल, कुछ संगठनों का आरोप है कि पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण ने जो बिकिनी पहनी है उसका रंग 'भगवा' है. इस रंग को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आपत्ति जताई थी. अब देश भर में फिल्म पठान को बायकॉट करने की मांग होने लगी है. इस बीच सेंसर बोर्ड को सामने आना पड़ा और गुरुवार को फिल्म के मेकर्स को गाने के विवादित क्लिप में बदलाव का सुझाव देना पड़ा. साथ ही फिल्म की रिवाइज्ड कॉपी जमा करने की बात कही गई.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पठान के मेकर्स ने सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का यह सुझाव स्वीकार भी कर लिया है. पठान के गाने बेशर्म रंग पर विवाद के बीच CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा- "हमने मेकर्स से कहा है कि वे फिल्म की रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन हमारे पास सबमिट करें. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बारीकी से देखने के बाद ये सुझाव दिया."
CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने पठान पर कहा, "सेंसर बोर्ड हमेशा से ही क्रिएटिविटी और दर्शकों की संवेदनशीलता के बीच बैलेंस बनकर रखता है. हमें विश्वास है कि बातचीत के जरिए कोई न कोई रास्ता हम निकाल सकते हैं."
दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर था विवाद
फिल्म के गाने बेशरम रंग में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जो बिकिनी पहनी है उसके रंग को लेकर पूरा विवाद है. कुछ हिन्दू संगठनों का आरोप है कि दीपिका की बिकिनी 'भगवा रंग' की है. CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा, "हाल ही में फिल्म पठान हमारे पास एग्जामिनेशन के लिए आई. यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मैं फिर कहना चाहता हूं कि हमारी संस्कृति और मान्यताएं महान हैं. हमें इस बारे में बेहद सावधान रहना होगा कि बेकार की बातों से यह प्रभावित न हों."
रिलीज होने के पहले पठान की जोरदार कमाई, 100 करोड़ में बिके OTT राइट्स
पठान विवादों में जरूर घिरी है. लेकिन यह फिल्म रिलीज होने के पहले रिकार्ड्स पर रिकार्ड्स भी बना रही है. एक तरफ जहां फिल्म का विवादित गाना 'बेशरम रंग' ने कम समय में सबसे अधिक देखे जाने का रिकॉर्ड बना डाला वहीं रिलीज होने के पहले ही फिल्म की जमकर कमाई भी शुरू हो गई है. पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन इसके पहले ही फिल्म के OTT राइट्स बिक गए हैं. पठान के स्ट्रीमिंग राइट्स को अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारी भरकम राशि 100 करोड़ रुपए में खरीदा है. जबकि फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.





