बॉलीवुड

Rocketry Total Collection: आर माधवन की रॉकेट्री का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ? बजट कितना था

Rocketry Total Collection: आर माधवन की रॉकेट्री का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ? बजट कितना था
x
Rocketry Box Office Collection: आर माधवन ने रिलीज के पहले कहा था बहुत साल बाद किसी फिल्म में आया हूं, प्लीज निराश मत करना

Rocketry All Day Collection: बॉलीवुड के मैडी मतलब आर माधवन बहुत बढ़िया कांसेप्ट के साथ फिल्म लेकर आए "Rocketry The Nambi Effect" जिसकी कहानी भारत के उस राष्ट्रभक्त महान साइंटिस्ट के ऊपर है जिन्हे देशद्रोह के इल्जाम में जेल भेज दिया गया था। ये कहानी वैज्ञानिक नांबी नयारण के ऊपर है. जो ना होते तो भारत शायद की रॉकेट टेक्नोलॉजी में इतना विकसित हो पाता। खैर 1 जुलाई को Rocketry The Nambi Effect देशभर के सिनेमाहॉल में रिलीज हो गई. लेकिन फिल्म को लेकर जो सोशल मिडिया में प्यार दिखाई दे रहा था वो थिएटर में कहीं नज़र नहीं आया. Rocketry The Nambi Effect के पहले दिन के कलेक्शन ने ही माधवन का दिल तोड़ दिया।

रॉकेट्री ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया?

Rocketry The Nambi Effect Total Earnings: इस फिल्म में साइंटिस्ट का रोल खुद माधवन ने किया है और ये उनकी ऐसी पहली फिल्म है जिसमे वो खुद निर्देशक हैं. लेकिन पहले दिन Rocketry The Nambi Effect की कमाई 1.65 करोड़ ही रह गई. दूसरे दिन 1.60 करोड़ और तीसरे दिन मतलब 3 जून को 1.25 करोड़ कमाने का अनुमान है। मतलब तीन दिन में लगभग 4.50 करोड़ का ही बिज़नेस कर पाई है. ऐसे में माधवन की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो सकती है.

रॉकेट्री का बजट कितना है

Rocketry Movie Budget: ऐसा कहा जा रहा है कि आर माधवन की फिल्म Rocketry का बजट करीब 20 करोड़ रुपए है। वो भी तब जब शाहरुख़ खान और सूर्या जैसे एक्टर्स ने फीस नहीं ली. ऐसे में माधवन की फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर है। जो नहीं होना चाहिए था

कैसी है रॉकेट्री

Is Rocketry Worth Watching: अगर आप एक अच्छे कंटेंट के प्यासे हैं तो ये फिल्म आपकी प्यास बुझा देगी, और आपको सेंसलेस बिना लॉजिक वाली फ़िल्में देखने में मजा आता है तो आप बोर हो जाएंगे। Rocketry एक अच्छी फिल्म है जो महान साइंटिस्ट नांबी नारायण के साथ हुए अत्याचारों और उनके संघर्ष को दर्शाती है. इसमें प्यार-मुहब्बत, हवा में उड़ती कारें, डायलॉग बोलने वाले एक्टर्स और फालतू के जोक्स नहीं है. यह बायोग्राफी है जो असली कहानी है। मिर्च-मसाला मूवी नहीं है।

नांबी नारायण कौन हैं? उनके साथ क्या हुआ था पूरा केस जानने के लिए इधर क्लिक करें

Next Story