बॉलीवुड

Live OMG 2 Review: अक्षय नहीं... फिल्म की कहानी ही असली हीरो, जो एक संदेश देती है... लेकिन गदर-2 बिगाड़ सकती है खेल

Aaryan Puneet Dwivedi
11 Aug 2023 11:26 AM IST
Updated: 2023-08-11 06:03:53
OMG 2 Review
x

OMG 2 Review

OMG 2 Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 आज 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने एक बार फिर जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है.

OMG 2 Review & Rating in Hindi: आज बॉलीवुड के लिए बड़ा दिन है. आज के दिन यानि 11 अगस्त को हिंदी सिनेमा की दो बड़ी फ़िल्में गदर 2 और OMG 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों से इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीद है. OMG 2 अक्षय के लिए बेहद जरुरी फिल्म है, क्योंकि उनकी पिछली कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं. तो आइये जानते हैं ओएमजी 2 के रेव्यू और रेटिंग..

2012 में बॉक्स ऑफिस में हिट हुई ओएमजी (ओह माइ गॉड) की सीक्वल OMG-2 आज 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामि गौतम जैसे दमदार किरदार हैं। फिल्म रिलीज के पहले से कांट्रोवर्सी से घिरी हुई है। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को देखकर निकालने वाले दर्शकों ने फिल्म को लेकर पॉज़िटिव रिस्पोंस दिया है। (Gadar 2 Review in Hindi)

Live Updates

  • 11 Aug 2023 11:33 AM IST

    समाज को बड़ा सन्देश देती है OMG 2

    OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन से जुडी है. अक्षय कुमार शिवदूत का किरदार निभा रहें हैं, लेकिन फिल्म की जान उसकी कहानी है. पंकज त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग के दम पर फिल्म में जबरदस्त तड़का लगाया है. फिल्म समाज को स्कूलों में सेक्स एजुकेशन जरुरी करने का सन्देश दे रही है. 

  • 11 Aug 2023 11:31 AM IST

    OMG 2 Full Movie Leaked Online: मेकर्स को झटका, लीक हुई फिल्म

    OMG 2 Full Movie Download Link Leak Online: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म OMG 2 रिलीज होते ही ऑनलाइन प्लेटफार्म में लीक हो गई है. जिसके चलते मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है. कमाई पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है. 

  • 11 Aug 2023 11:28 AM IST

    OMG 2 Box Office Collection Day 1

    OMG 2 के माउथ रेव्यू अच्छे होने के बाद भी फिल्म की कमाई में GADAR 2 के चलते बुरा असर देखने को मिल सकता है। ट्रेड एक्स्पर्ट्स के अनुसार फिल्म 10 करोड़ के आसपास की कमाई कर सकती है।

  • 11 Aug 2023 11:27 AM IST

    अक्षय के फिल्मी करियर की डूबती नैया पार लगाएगी OMG 2

    फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि फिल्म में अक्षय का कुछ खास और बड़ा रोल नहीं है, बावजूद इसके OMG 2 अक्षय कुमार के कैरियर की डूबती नैया को पार लगा पाने में कुछ जीवनदान जरूर दे सकती है। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की जबर्दस्त एक्टिंग देखने को मिली है। वहीं सपोर्टिंग रोल में अरुण गोविल ने भी अच्छा काम किया है। 

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story