बॉलीवुड

Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का जलवा तीसरे दिन भी जारी रहा, जानिए कमाई

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Nov 2022 11:30 AM IST
Updated: 2022-11-21 06:00:03
Drishyam 2 Box Office Collection
x

Drishyam 2 Box Office Collection

Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाके मचाने लगी है. तीन दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है.

Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' का मोस्ट अवेटेड सीक्वल 'दृश्यम 2' रिलीज हो गई है. फिल्म 18 नवंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दृश्यम 2 ने रिलीज होने के साथ ही धमाकेदार कमाई शुरू कर दी है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन एवं अन्य किरदार हैं.

हांलाकि दृश्यम 2 की एडवांस बुकिंग ने पहले ही इशारा कर दिया था कि फिल्म पहले दिन धमाकेदार कमाई करने वाली है. 7 साल बाद दृश्यम के सीक्वल ने पहले ही दिन साबित कर दिया कि लोग किस कदर इस फिल्म का इंतजार कर रहें थें. लोगों को विजय सालगांवकर के आगे की कहानी का इन्तजार था. फिल्म के पहले दो दिनों का कलेक्शन देख अजय देवगन और मेकर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है. शुरूआती दो दिनों में अच्छी कमाई करने के बाद तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई ने जबरदस्त आंकड़ा पार किया है.

Drishyam 2 Box Office Day 1 / Opening Day Collection

अजय देवगन की थ्रिलर ड्रामा फिल्म दृश्यम 2 को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. बताया जा रहा है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 ने लगभग 14 - 15 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ दृश्यम 2 इस साल की हिंदी फिल्मों के बीच दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. दृश्यम 2 फिल्म ने ब्रह्मास्त्र के ओपनिंग कलेक्शन को टांके की टक्कर दी है. थ्रिलर जोनर की फिल्म के लिए यह एक शानदार रिजल्ट है.


Drishyam 2 Box Office Day 2 / Saturday Collection

अजय देवगन की थ्रिलर ड्रामा फिल्म दृश्यम 2 को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन बम्पर कमाई के बाद फिल्म का जलवा दूसरे दिन भी बरकरार रहा है. शनिवार को फिल्म ने 20-21 करोड़ का बिज़नेस किया है. इस तरह से दो दिनों में फिल्म ने करीब 36 करोड़ की कमाई कर ली है.

Drishyam 2 Box Office Day 3 / Sunday Collection

थ्रिलर ड्रामा फिल्म दृश्यम 2 को ने रविवार तीसरे दिन भी जमकर बिज़नेस किया. ट्रेंड्स के मुताबिक़ फिल्म ने रविवार को 26-28 करोड़ का बिज़नेस किया है. इस तरह से तीन दिनों में फिल्म ने करीब 60 से 64 करोड़ की कमाई की है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story