
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- 4 बच्चों एवं पत्नी को...
4 बच्चों एवं पत्नी को छोड़ शख्स को हुआ दोस्त की बहन से प्यार, चोरी-छिपे रचा ली शादी, फिर पत्नी ने...

भोपाल। प्रदेश की राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा हैं। जहां एक युवक ने अपने 4 बच्चों एवं बीवी को छोड़कर दोस्त की बहन के प्यार में पड़ गया। युवक यहीं नहीं रूका। उसने चोरी-छिपे से उससे शादी भी रचा ली और लापता हो गया। इस दौरान उसकी पहली पत्नी ने उसकी खूब खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं नहीं पता चला। फिर सालों बाद जब उसकी जानकारी पत्नी को मिली तो वह एक्शन में आ गई। उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की और भरण-पोषण की मांग की।
पति काउंसिल में हाजिर हुआ तो उसने पूरी कहानी बयां की। पति ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चालन का काम करता था। जिसके कारण उसे एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता था। इसी दौरान उसकी एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। दोस्ती के कारण उसके घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान वह उसकी बहन के प्यार में पड़ गया। बात आगे बढ़ी तो शादी का दवाब पड़ा। लिहाजा साल 2013 में उसने शादी कर ली। अब इस शादी से दो बच्चे हैं। पहली पत्नी को ऐसे हुई जानकारी युवक की पहली पत्नी ने बताया कि मैंने अपने पति की खूब तलाश की। लेकिन उनका कही पता नहीं चला। जिससे मैं समझ बैठी कि वह किसी दुर्घटना के शिकार हो गए होंगे।
जिसकी मैंने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जब 8 साल बीत गए उनका कुछ सुराग नहीं लगा तो मैं भी थक-हार के अपनी रोजी-रोटी चलाने में जुट गई। लेकिन मुझे उस समय हैरानी हुई जब पति के एक रिश्तेदार ने मुझसे बताया कि वह दूसरी बीवी के साथ भोपाल में रहता था। लिहाजा मैं अपने 12 साल के बेटे के साथ लेकर बताए हुए पते पर जा पहुंची। जहां पूछने पर पता चला कि वह कमरा छोड़कर कहीं चला गया।
जब आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की तो लोगों ने कि वह करोंद में रह रहा हैं। जब वह वहां पहुंची तो पूरा वाक्या देखकर हैरान रह गई। लिहाजा उसने पति से भरण-पोषण की मांग की। जब युवक इसके लिए राजी नहीं हुआ तो पहली पत्नी कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट दरवाजा खटवाया। फिलहाल भरण-पोषण का केस चल रहा है।
जब सास एवं बीवी ट्वींकल के लिए अक्षय को बनना पड़ा था स्टाइलिश, एक्टर ने ऐसे किया था खुलासा
खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत
ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत




