भोपाल

बारिश और कोहरे के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
बारिश और कोहरे के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन
x
ठंड ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

बारिश और कोहरे के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन

भोपाल। ठंड ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला है। इसी कड़ी में रीवा एवं शहडोल संभाग के अलावा अन्य कई जिलों में बारिश और कोहरे के आसार बने हुए हैं।

बारिश और कोहरे के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन

बुधवार को दिन भर लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड और बूंदाबांदी के कारण लोग घर में दुबके रहे। वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होती रही। पिछले 24 घंटे में रीवा में 10 मिमी, सीधी में 26.8 मिमी, सतना में 14.3 मिमी बारिश हुई है। ग्वालियर में मंगलवार की रात सबसे अधिक सर्द रही। अरब सागर से आने वाली नमी में कमी होने के साथ ही प्रदेश भर से बादल हटेंगे।

ऐसे में ठंड जोर पकड़ेगी। यही कारण रहा कि भोपाल समेत प्रदेश भर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम हो गया। सागर और रतलाम में रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया। हालांकि पचमढ़ी में दिन और रात के तापमान में उछाल दर्ज की गई। यहां रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सबसे कम रहा।

MP Political news : राहुल गांधी को मालुम नहीं खेती-किसानी, करते हैं किसान बिल की बात: शिवराज

जनलेवा हुई प्लाजमा थैरपी, ग्वालियर में 31 लोगों ने गंवाई जान

रीवा: बिजली के खंभे में उतरा करंट, कई मवेशी असमय काल के गाल में समाये…

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story