भोपाल

MP Political news : राहुल गांधी को मालुम नहीं खेती-किसानी, करते हैं किसान बिल की बात: शिवराज

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
MP Political news : राहुल गांधी को मालुम नहीं खेती-किसानी, करते हैं किसान बिल की बात: शिवराज
x
राहुल गांधी को खेतों में तैयार किये जाने वाली फसलों का ज्ञान नही है। यह ज्ञान है तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को। यही वजह कि किसानों

राहुल गांधी को मालुम नहीं खेती-किसानी, करते हैं किसान बिल की बात: शिवराज

रीवा। कांग्रेस पार्टी के मुखिया राहुल गांधी को खेतों में तैयार किये जाने वाली फसलों का ज्ञान नही है। यह ज्ञान है तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को। यही वजह कि किसानों के हित में उन्होने तीन नए बिल देश में लागू किये है। यह बाते रीवा के एनसीसी मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभागीय किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहीं है।

उन्होने कहां कि किसानों की समस्या और पीड़ा को मोदी ने समझा और देश के किसानों के हित में यह बिल लागू किये। जिससे किसान अपने आनाज का अब स्वयं रेट निर्धारित करेगे। उन्होने कहां कि प्रदेश की मंडियो को बंद नही किया जाएगा।

इस तरह से समझाया बिल

मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों को प्रणाम करते हुये कहां कि आज यहां किसानों का सैलाब अभी आ रहा है। देश और प्रदेश का किसान मोदी के साथ है। उन्होने बताया कि जो बिल सरकार ने लाया है उसमें यह व्यावस्था बनाई गई है कि कोई भी व्यापारी किसान के खेत में पहुच कर फसलो की बोली लगा सकेगा।

MP Political news : राहुल गांधी को मालुम नहीं खेती-किसानी, करते हैं किसान बिल की बात: शिवराज

तो बिल का मतलब किसान अपनी फसल को रेट निर्धारित करने के लिये स्वतंत्र रहेगा। इससे किसानों को खाद-बीज की समस्या नही होगी और उसे फसल का सही दाम भी मिलेगा। ऐसे में यह बिल किसानों के लिये ही बनाया गया।

दिग्विजय और कमलनाथ कर रहे नौटकी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहां कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भूख हड़ताल करने की नौटंकी कर रहे है। जबकि हकीकत यह है कि फसल बीमा का एक पैसा कमलनाथ ने किसानो को नही दिया। 22 सौ करोड़ फसल बीमा का पैसा किसानों का पड़ा हुआ था और कमलनाथ एक पैसा नही जमा किये। उनसे जब किसानो की सूची मांगी गई तो वे सूची तक नही उपलब्ध करा पाये और अब किसानों को भटकाने के लिये नौंटकी कर रहे है। उन्होने कहां कि 10 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह बाणसागर का पानी किसानों को नही दे पाये। प्रदेश की धरती सूखी रह गई और अब किसानों की बात कर रहे है।

5 बार मिला प्रदेश को कर्मठ अवार्ड

कार्यक्रम में शामिल हुये भाजपा के प्रदेश अघ्यक्ष बीडी शर्मा ने कहां कि जिस पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे है वह पंजाब अब नही रहा। मध्य प्रदेश खेती के मामले में तेजी तरक्की किया और प्रदेश को पांच बार किसान कर्मठ अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह भाजपा सरकार की व्यावस्था और किसानों की मेहनत का परिणाम है। उन्होने कहां भाजपा सरकार सदैव किसानों के साथ रही। किसानों को सुविधा मुहैया कराया। जिसकी बदौलत प्रदेश में फसलों का उत्पाद बढ़ा है। अब प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हित में कानून भी लागू ला रहे हैं। तो देश के कुछ लोगो को पीड़ा होने लगी। उन्होने कहां कि इस कानून से किसान अपने आनाज का पूरा भाव तय करेगे।
इस दौरान पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने भी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहां कि किसान बिल किसानों के लिये है। कांग्रेस महज भटकाने का काम कर रही है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल साहू, मंत्री रामखेलावन पटेल सहित सतना सासंद गणेश सिंह, सीधी सांसद रीति पाठक एंव सम्भाग के सभी विधायक एवं भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस एंव किसान संगठन ने किया विरोध

भाजपा के किसान सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सिंह सहित कार्यकर्त्ता एंव किसान सगठंन के लोगो ने विरोध किये। इस दौरान विरोध करने वालो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जनलेवा हुई प्लाजमा थैरपी, ग्वालियर में 31 लोगों ने गंवाई जान

रीवा: बिजली के खंभे में उतरा करंट, कई मवेशी असमय काल के गाल में समाये…

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story