भोपाल

बाइक से गिरी महिला पर चढ़ गया डंफर, महिला की मौत बच्चा घायल..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:16 PM IST
बाइक से गिरी महिला पर चढ़ गया डंफर, महिला की मौत बच्चा घायल..
x
बाइक से बैरागढ चीचली से कोटरा सुल्तानाबाद जाते समय बाइक से गिर जाने से महिला के उपर पीछे से आ रहे डंफर ने कुचल दिया।

बाइक से गिरी महिला पर चढ़ गया डंफर, महिला की मौत बच्चा घायल..

भोपाल। बाइक से बैरागढ चीचली से कोटरा सुल्तानाबाद जाते समय बाइक से गिर जाने से महिला के उपर पीछे से आ रहे डंफर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही साथ बैठा 9 वर्ष का बंेटा भी गिरने से घायल हुआ है। घायल का इलाज अस्पताल में चला रहा है तो वही एक्सीडेंट करने वाले डंफर को पाकड़ लिया गया है।

बाइक से गिरी महिला पर चढ़ गया डंफर, महिला की मौत बच्चा घायल..

मिली जानकारी के जगदीश यादव अपनी अन्नू यादव तथा 9 वर्ष के बेटे विवेक के साथ बैरागढ चीचली से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह सर्वधर्म के पास कोलार होटल के सामने पहुंचे उनकी बाइक किसी गडढे में जम्प कर गई। ऐसे में पीछे बैठी महिला अन्नू सडक की ओर गिर गई और इसी दरम्यान पीछे से आ रहे डंफर ने अपनी चपेट मे ंले लिया। वही विवेक सडक की दूसरी ओर गिरा।

MP : रेत खदान में श्रमिक की मौत, परिजन एवं ग्रामीणों ने किया हंगामा, हत्या का आरोप

डंफर की चपेट में आ जाने से अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई तो वही विवेक को घायल अवस्था मे ंअस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि जगदीश अपनी बीमार भाभी को देखने गये थे। और रात के 11 बजे वापस घर जा रहे थे।

हादसे की जानकारी होते ही पुलिस ने डंफर का पीछा किया और उसे चूना भट्टी के पास डंपर को पकड़ लिया। जिसे केस दर्ज कर डंपर जब्त कर लिया है।

REWA कलेक्टर ने अधिकारियो से कहा- इस चीज में निरंतर ध्यान दे..: REWA NEWS

आशिक़ मिजाज TI, महिला अधिकारी ने की शिकायत : Sehore News Today

वनबिहार ढावा पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर : Shahdol News

Next Story