ऑटो

XUV 400 Booking: महिंद्रा XUV 400 की बुकिंग शुरू हो गई, 375 किमी की रेंज देती है यह E-SUV

XUV 400 Booking: महिंद्रा XUV 400 की बुकिंग शुरू हो गई, 375 किमी की रेंज देती है यह E-SUV
x
Mahindra XUV 400 Booking Amount: XUV 400 को आप सिर्फ 5000 रुपए देकर बुक कर सकते हैं

XUV 400 Booking Process: महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहले इलेक्ट्रिक SUV (Mahindra Electric SUV) Mahindra XUV 400 की बुकिंग शुरू हो गई है. कंपनी इसे अगले महीने से डिलेवर करना भी शुरू कर देगी। XUV 400 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है. पहला XUV 400 EC और दूसरा XUV 400 EL दोनों की कीमतों में 3 लाख रुपए का फर्क है. मगर बुकिंग का अमाउंट सेम है.

XUV 400 Booking:

27 जनवरी से महिंद्रा ने XUV 400 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. खास बात ये है कि पहले बुकिंग करने वाले 5000 कस्टमर्स को आकर्ष डिस्काउंट दिया जा रहा है. यानी XUV 400 EC 15.99 लाख में और XUV 400 EL 18.99 लाख रुपए में उन्ही ग्राहकों को मिलेगी जो पहले 5000 कस्टमर्स में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों वेरिंट्स की कीमत बढ़ जाएगीं।

XUV 400 Booking Amount

आप दोनों में से किसी भी वेरिएंट के लिए सिर्फ 5000 रुपए देकर एडवांस बुकिंग करा सकते हैं

XUV 400 Delivery

कंपनी का कहना है कि इसी साल मार्च से XUV 400 की डिलवेरी शुरू हो जाएगी। पहले फेज में देश के 34 शहरों में ही कार डिलेवर होगी। जिसमे अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, मुंबई MMR, नासिक, वर्ना (गोवा), पुने, नागपुर, बैंगलोर, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कोचीन, हैदराबाद, चंडीगड़, दिल्ली NCR, कोलकाता, देहरादून, कोयम्बटूर, औरंगाबाद, भुवनेश्वर, कोल्हापुर, मैसूर, मैंगलोर, वडोदरा, पटना, कालीकट, रायपुर, लुधियाना, उदयपुर, जम्मू, गुवाहाटी, लखनऊ, आगरा, इंदौर शामिल है. अगर आप इन शहरों में नहीं रहते हैं तो निकटतम शहर की एजेंसी से आपको अपनी गाड़ी लेने जाना पड़ेगा

कंपनी पहले फेज में 20,000 यूनिट XUV 400 डिलेवर करेगी, पहले फेज में सिर्फ XUV 400 EL की डिलवेरी होगी, दूसरा वेरिएंट XUV 400 EC दिवाली के बाद मिलना शुरू होगा।

XUV 400 की बुकिंग कैसे करें

How To Book XUV 400: कस्टमर महिंद्रा की आधकारिक वेबसाइट में जाकर XUV 400 के लिए बुकिंग कर सकते हैं, इसके लिए आपको मांगी गई पूरी जानकारी भरने के बाद खुद को रजिस्टर्ड करना होगा, Sign Up करने के बाद गाड़ी के वेरिएंट और रंग का चुनाव करना होगा और नजदीकी डीलरशिप को सेलेक्ट करना होगा। ये प्रोसेस पूरी होने के बाद आपको 5000 रुपए बुकिंग अमाउंट देना होगा

XUV 400 Specifications In Hindi देखने के लिए यहां क्लिक करें

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story