ऑटो

XUV 400 Launch Date: महिंद्रा ने पेश की XUV 400, 456 की रेंज, टॉप स्पीड 160Kmph! जानें कम्प्लीट स्पेसिफिकेशन्स

XUV 400 Launch Date: महिंद्रा ने पेश की XUV 400, 456 की रेंज, टॉप स्पीड 160Kmph! जानें कम्प्लीट स्पेसिफिकेशन्स
x
XUV 400 Price: Mahindra XUV 400 एक एलेक्ट्रिक कार है जो किसी भी मायने में पेट्रोल-डीजल गाड़ी से कम नहीं है

XUV 400 Specifications: महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV, XUV 400 से पर्दा उठा दिया है। XUV 400 एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है जो किसी भी मायने में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली SUV से कम नहीं है. शानदार लुक, गजब का डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाली Mahindra XUV 400 जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है.

XUV 400 महिंद्रा ऑल इलेक्ट्रिक C-SUV है। 8 सितम्बर को ही कंपनी ने XUV 400 को अपने इवेंट में पेश किया है. और XUV 400 Specifications के साथ XUV 400 Features बताए हैं. साथ में यह भी बताया है कि XUV 400 कब लॉन्च होगी।

XUV 400 Specifications In Hindi

महिंद्रा ने दावा किया है कि XUV 400 की टॉप स्पीड 160Kmph होगी और यह सिर्फ 8.3 सेकेंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेगी। XUV 400 में 310 NM का बेस्ट इन क्लास पीक टॉर्क मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सिर्फ एक बार फुल चार्ज करने पर XUV400 456 Km की रेंज देगी।

बताया गया है कि Mahindra C-SUV यानी XUV 400 कई वेरिएंट में अवेलबल होगी लेकिन वह कौन से वेरिएंट्स होंगे इसकी जानकारी नहीं बताई गई. कार को 5 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू कलर के साथ मिलेगी।

XUV 400 Features In Hindi

XUV 400 में 60 से ज़्यादा क्लास लीडिंग कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी का ऑप्शन होगा। इस कार में इलेक्ट्रिक स्टेयरिंग और रिजनरेशन रिस्पॉन्स सिस्टम के साथ वो सभी तमाम एडवांस फीचर मिलगे तो एक फॉसिल फ्यूल से चलने वाली गाड़ी में मिलते हैं.

XUV 400 कब लॉन्च होगी

XUV 400 Launch Date: कंपनी ने बताया है कि बस 5 महीने बाद मतलब जनवरी 2023 में यह कार लॉन्च हो जाएगी

XUV 400 की कीमत

XUV 400 Price: इस कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि XUV 400 की प्राइज़ Tata Nexon EV के आसपास ही होगी

Next Story