ऑटो

Electric Vehicle सेगमेंट में Tata Nexon ने मचाई धूम, भारत में बनी लोगों की पहली पसंद

Ankit Neelam Dubey
16 May 2021 11:29 AM GMT
Electric Vehicle सेगमेंट में Tata Nexon ने मचाई धूम, भारत में बनी लोगों की पहली पसंद
x
In Electric Vehicle segment Tata Nexon EV became the first choice of consumers in India in April 2021 | Tata Nexon EV | Auto news in hindi | Tata Nexon EV अप्रैल 2021 के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली

Tata Nexon EV अप्रैल 2021 के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली Electric vehicle रही है। भारत में कुल 749 यूनिट इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में कंपनी ने पिछले महीने Nexon EV की 525 यूनिट बेचीं है। इसके अलावा, Nexon EV ने अप्रैल 2021 में Nexon मॉडल की कुल बिक्री में 7.5% से अधिक का योगदान दिया है।

Nexon EV की जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,000 यूनिट की बिक्री हो चुकी है। Nexon EV वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन भी था। Tata Motors ने मार्च 2021 में Nexon EV की 705 यूनिट्स बेचे है जो की अब तक की सबसे ज्यादा एक महीने की बिक्री है। जबकि 2021 के चौथे क्वार्टर में Nexon EV के 1711 यूनिट्स बेचे है।

ये भी पढ़ें - OPPO ने लांच किया K Series का शानदार 5G Smartphone, जानिए कीमत और फीचर्स

अप्रैल 2021 में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बिक्री के मामले में दूसरा स्थान ZS EV ने लिया है, जिसकी पिछले महीने 156 यूनिट की बिक्री हुई थी। तीसरे और चौथे स्थान पर Tata Tigor EV और Hyundai Kona EV ने 56 यूनिट्स और 12 यूनिट्स बेचीं है।

Tata Nexon EV Features:

Tata Nexon EV में 30.2 KWh Advanced Li-ion polymer battery है जो फुल चार्ज होने के लिए 8.5 घंटे लेती है। फुल चार्ज पर 312 km तक का सफर पूरा कर सकती है। फ़ास्ट चार्जिंग में Nexon EV 0%-80% तक एक घंटे में चार्ज हो सकती है जबकि रेगुलर चार्जिंग में 10%-90% तक 8.5 घंटे लगते है।

यह भी पढ़े : Vaio ने भारत में लॉन्च किये SE14, SX14 लैपटॉप, देखे फीचर्स, कीमत

कार 0-100 kmpl स्पीड तक 9.9s में पहुंच सकती है। Nexon EV में Permanent magnet synchronous motor है जो 129 PS का पीक आउटपुट पावर देता है और 245 Nm का टार्क जेनरेट करता है। Nexon EV के तीन वेरिएंट हैं- XM, XZ+ और XZ+LUX।
कार में एक प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री और एक बटन स्टार्ट है। ईवी हाइलाइट सिग्नेचर कवर के साथ पावर विंडो, इलेक्ट्रिक टेलगेट और स्टील व्हील रिम हैं। Tata Nexon EV की कीमत 13.99 लाख रु से शुरू होती है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 16.56 लाख रु है।

BUY NOW - Honda CB Shine New BS6, Full Bike Scooty Body Cover

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story