Ukraine Russia War Begins: रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू! यूक्रेन की स्कूल में हमला हो गया है
Ukraine Russia War Begins: यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस समर्थक विद्रोहियों ने स्कूल पर गोले दागे हैं जबकि रूस का कहना है कि यह यूक्रेन की फोर्सेस ने किया है
Ukraine Russia War Begins: रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है, गुरुवार को यूक्रेन की एक स्कूल में कुछ लोगों ने गोले दागे हैं, यूक्रेन सरकार का कहना है ये हमला रूस समर्थक विद्रोहियों ने किया है जबकि रूस का कहना है कि यूक्रेन की फोर्सेस ने खुद स्कूल में गोले दागे हैं. इस घटना के बाद दोनों देशों का विवाद और भी गहरा हो गया है और इंटरनेशनल मीडिया का कहना है कि दोनों देशों के बीच यह जंग की शुरुआत है।
यूक्रेन का कहना है कि उनके देश में रह रहे रूस के समर्थक अलगाववादियों ने उसके डोनबास इलाकें में मौजूद एक गांव की स्कूल में गोले दागे हैं. इस हमले में 3 लोग घायल हुए हैं. रूसी मीडिया के अनुसार अलगाववादियों के नेता लियोनिद पसेचनिक के हवाले से यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस ने ही आम लोगों पर हमला किया है।
रूस ने सैनिकों की वासपी की है
गुरुवार को ही रूस ने यूक्रेन बॉर्डर से अपने सैनिकों की वापसी करने का आदेश ज़ारी किया था, फिर भी अमेरिका को यह लग रहा है कि रूस झूठ बोल रहा है और यह सिर्फ यूक्रेन में हमला करने की एक साज़िश है. यूक्रेन और अमेरिका दोनों को रूस में भरोसा नहीं है। यूक्रेन में हुए हमले का दोषी भी रूस को ठहराया जा रहा है, ऐसे में रूस आक्रमण कर सकता है।
3 लोग घायल हुए हैं
इस गोलाबारी में 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, हमला एक स्कूल में किया गया है, तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि स्कूल की दिवार में छेद हो गया है। इस घटना के बाद तनाव और बढ़ गया है।