UP: धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, ISI से हो रही थी फंडिंग

Noida / नोएडा : UP STF ने नोएडा से कमजोर वर्ग और मूक बाधिर लोगो को पैसो का लालच देकर धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन लोगो को आतंकी संगठन ISI और अन्य संगठन द्वारा यह काम करने के लिए विदेशी फंडिंग से मिला करती थी।

Update: 2021-06-21 13:46 GMT

Noida / नोएडा : UP STF ने नोएडा से कमजोर वर्ग और मूक बाधिर लोगो को पैसो का लालच देकर धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन लोगो को आतंकी संगठन ISI और अन्य संगठन द्वारा यह काम करने के लिए विदेशी फंडिंग से मिला करती थी।

बताया जा रहा है की इन लोगो ने बडी संख्या मे धर्मांतरण चुके है। मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार की गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान मुफ्ती काजी जहांगीर निवासी जामिया नगर नई दिल्ली व मोहंमद अमर निवासी बटाला हाऊस जामिया नगर नई दिल्ली के रूप मे हुई है। 

बताया जा रहा है की यह गिरोह ने 1000 से अधिक मूक बाधिर व कमजोर वर्ग के लोगो का धर्मांतरण करा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार UP STF को स्थानीय लोगो द्वारा जानकारी मिली की कुछ लोग उनके मूल धर्म के प्रति नफरत फैलाकर उन्हें संगठित अपराध के लिए उकसा रहे है।

इस सूचना पर UP STF ने कार्रवाई करते हुए मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी व मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Similar News