UP : लाखों का ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 82 से ज्यादा दर्ज थे संगीन अपराध

उत्तर प्रदेश। (Utter Pradesh) बुधवार की तड़के मउ सरायसलंखी थाना को एक शानदार सफलता मिली। पुलिस ने एक लाख के ईनामी आरोपी लालू यादव को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया। लालू यादव पर 82 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज थे। उसकी पुलिस को लम्बे समय से तलाश थी। लेकिन वह पुलिस को हमेशा चकमा देने में कामयाब रहता था।

Update: 2021-04-28 09:34 GMT

लेकिन बुधवार की सुबह वह पुलिस के हाथों से नहीं बच सका। पुलिस एवं लालू के बीच हुई मुठभेड़ में लालू मारा गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो डोडापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर लालू यादव को बुधवार की तड़के आने की जानकारी मिली।

लिहाजा सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। भवरेपुर के समीप पुलिस को देखकर आारोपी लालू यादव अपने साथी के साथ फायरिंग करने लगा। लिहाजा जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिससे लालू यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। 

मृतक आरोपी के पास से एक बाइक, पिस्टल बरामद की गई है। जिसके उपर 82 से अधिक, लूट, हत्या, अपहरण, फिरौती सहित कई मामलों में अपराध दर्ज थी। यह पुलिस के लिए लम्बे समय से सिरदर्द बना हुआ था। 

पवित्र पहाड़ में कपल्स ने संबंध बनाते हुए बनाया पॉर्न वीडियो, अब दोनों पॉर्नस्टार की तलाश पुलिस कर रही

Actor Kumud Mishra हुए कोरोना के शिकार, बाॅलीवुड की दर्जनों में फिल्मों में निभा चुके है अहम किरदार

Similar News