डकैत गौरी यादव के दो गुर्गे गिरफ्तार, रंगदारी के लिए फैला रहे थे दहशत

Chitrakoot/ चित्रकूट: जिले के तराई इलाके में वर्तमान समय में अपराध का पर्याय बना गौरी यादव (Gauri Yadav) अपने गुर्गों के साथ घटना को अंजाम दे रहा है। एमपी तथा यूपी की सीमा के गांवों में हो रहे विकाश कार्य पर गौरी यादव नजर बनाए रहता है। ठेकेदारो से रंगदारी वसूलने उन्हे धमकाता रहता है। हाल के दिनों में कर्मचारियों को धमकाने के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करवाई करते हुए डकैत गौरी यादव के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2021-07-23 08:02 GMT

काफी समय से पुलिस कर रही थी तलाश

जानकारी के अनुसार पिछले माह गौरी यादव के गुर्गों अपनी टीम के साथ वन विभाग के कार्य को रुकवाकर ठेकेदार से रंगदारी वसूल रहे थे। जिसकी रिर्पोट थाने में दर्ज करवाई गई थी। वही पुलिस ने जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की जिसमें उसे सफलता मिली। 

चित्रकूट एसपी के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस की थाना मारकुण्डी  एवं बहिलपुरवा पुलिस टीम द्वारा गौरी यादव गैंग की धरपकड़ हेतु विभिन्न जंगलों में कॉम्बिंग भी की गई थी। 

बताया जाता है कि बुधवार को शिवकुमार उर्फ नेता पुत्र बद्दी निवासी जमुनिहाई थाना मारकुण्डी तथा लवलेश यादव पुत्र केशन यादव निवासी जमुनिहाई थाना मारकुण्डी को 315 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

कबूले कई अपराध

पुलिस की पकड़ में आये दोनों अपराधियों ने कबूल किया है कि वह कमीशन के लिए जंगल विभाग के ठेकेदार से पैसे की मांग की थी। वही पैसा नह मिलने पर उसे कट्टे की नोक पर अपहरण किया गया था। इसमे गौरी यादव भी मौजूद था। पुलिस पकडे गये आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

Similar News