दूल्हे के दोस्त ने कर डाली कुछ ऐसी हरकत कि दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, फिर..

दूल्हे के दोस्त की हरकत से विवाह ही नही हुआ। दरअसल विवाह आयोजन के दौरान दुल्हे का दोस्त दुल्हन को डांस करने के लिये स्टेज में खीच लिया।

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

दूल्हे के दोस्त ने कर डाली कुछ ऐसी हरकत कि दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, फिर..

बरेली। यूपी के बरेली में एक विवाह समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त की हरकत से विवाह ही नही हुआ। दरअसल विवाह आयोजन के दौरान दुल्हे का दोस्त दुल्हन को डांस करने के लिये स्टेज में खीच लिया। यह हरकत दुल्हन को इतनी नागवार लगी की उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

घर वालों ने भी दिया साथ

दुल्हन के विवाह करने से इंकार करते ही उसके घर के सदस्य भी उसके पक्ष में हो गये। उनका कहना था कि जब दुल्हा उनके पुत्री के सम्मान को लेकर कुछ नही बोल पा रहा हैं तो ऐसे विवाह से कोई मतलब नही है। दरअसल दुल्हा-दुल्हल दोनो पड़े लिखे थे। शुक्रवार को उनका विवाह आयोजन था।

भरना पड़ा पैसा

दोनों पक्षों के विवाद के बीच लड़की पक्ष ने विवाह आयोजन में हुये खर्च का हिसाब किताब भी लगाया और लड़के पक्ष के लोगो को 6 लाख से ज्यादा रूपये खर्च का देना पड़ा। जिसके बाद ही बारात वापस लौटी।

Similar News