Uttar Pradesh के सभी मंडल मुख्यालयों में खुलेंगे सैनिक स्कूल : CM Yogi

Gorakhpur / गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि जल्द प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों (कमिश्नरी) में सैनिक स्कूल (Sainik School) खुलेंगे। केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलना प्रस्तावित कर रखा है। इसी श्रृंखला को बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर कमिश्नरी सैनिक स्कूल खोलने की योजना पर तेजी से कार्य कर रही है।

Update: 2021-07-24 14:14 GMT

पांचवें सैनिक स्कूल की रखी गई आधारशिला

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश के पांचवें सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में बनने जा रहा सैनिक स्कूल पूर्वी यूपी के विद्यार्थियों को सैन्य परिक्षण के साथ योग्यतम शिक्षा देने का प्रयास है। CM योगी ने घोषणा की कि कारखाना परिसर में सरकार, स्किल डेवलपमेंट का बड़ा केंद्र भी खोलेगी।

बता दें उत्तर प्रदेश में पहला सैनिक स्कूल 1960 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद ने स्थापित किया था। 

Similar News