पुलिस आई और चिता से उठा ले गई शव, सब देखते रह गये, पत्नी ने आरोप लगाते हुए फोन..

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना हुई। जिसने भी देखा वह पूरा घटनाक्रम देखकर दंग रह गया। लोगो ने बताया कि पुलिस आई और चि

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

पुलिस आई और चिता से उठा ले गई शव, सब देखते रह गये, पत्नी ने आरोप लगाते हुए फोन….

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना हुई। जिसने भी देखा वह पूरा घटनाक्रम देखकर दंग रह गया। लोगो ने बताया कि पुलिस आई और चिता पर रखा शव उतवार कर आपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए फोन किया था।
मामले के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलारी थाने निवासी मुनेश की अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। मौत के बाद लोग मुनेश का अंतिम संस्कार करने लगे। लोगों द्वारा चिता तैयार कर लिया और शव को उस चिता पर लिटा भी दिया। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस आई और चिता से शव उतरवा कर अपने साथ पीएम के लिए अस्पताल ले गई।

Full View Full View Full View

वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक मुनेश की पत्नी पूनम ने मुनेश के भाई सौरभ और सुशील पर हात्य करने का आरोप लगाया है। डायल 112 में फोन कर किसी ने बताया था कि हत्या के बाद बिना पुलिस और पीएम के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा हैं। इस पर पुलिस ने पहुंच कर कार्रवाई की।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में एक और क्रूर वारदात: महिला की जीभ, गला और स्तन काटकर घर के बाहर फेंका

मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि उसके पति की हत्या संपत्ति विवाद में उसके परिवार के लोगों ने ही की है। यह विवाद काफी समय से चल रहा है। विवाद होने पर कई बार थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और आज उसके पति की हत्या हो गई।

वहीं पुलिस ने इस मामले के सम्बंध में कहना है कि वह बिना पीएम रिर्पोट के कुछ नही कह सकती। रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जायेगी। वही पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों पर हत्या करने का संदेह जताया है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News