MP, UP समेत इन 11 राज्यों में स्कूल,कॉलेज हुए बंद, Coronavirus की बनी वजह, पढ़ें डिटेल

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रहीं हैं। भारत सरकार ने जहां विदेशी नागरिकों के भारत

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

Coronavirus की वजह से देश में इमरजेंसी जैसे हालात

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रहीं हैं। भारत सरकार ने जहां विदेशी नागरिकों के भारत आने पर रोक लगाते हुए सभी टूरिस्ट वीजा को 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है, वहीं कई राज्यों ने तो Coronavirus को महामारी घोषित कर दिया है। जिन राज्यों में कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं वहां सरकार लोगों को एक साथ इकठ्ठा न होने की सलाह दे रही है, वहीं देश के लगभग एक दर्जन राज्यों ने स्कूल कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। वहीं कुछ राज्यों ने मॉल्स, सिनेमाघरों को भी बंद कर दिया है। Schools colleges closed in these 11 states including MP UP cause of Coronavirus

इन राज्यों में स्कूल, कॉलेज हुए बंद सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि लोग एक साथ इकठ्ठा न हों क्योंकि संक्रमित बीमारी होने की वजह से कोरोना वायरस के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि अब तक 11 राज्यों में स्कूल, कॉलेजों की छुट्टियां घोषित कर दीं गईं हैं।

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। किसी राज्य में 31 मार्च तो किसी राज्य में 22 मार्च तक छुट्टियां घोषित की गईं हैं। कुछ राज्यों में इसे अनिश्चितकाल के लिए घोषित किया गया है।

महामारी घोषित करने वाले राज्य देश में कोरोना वायरस के खतरे के बीच हरियाणा पहला राज्य है जिसने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भी इसके खतरे को देखते हुए कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा ओडिशा सरकार ने इस वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए इमरजेंसी घोषित की है।

Similar News