सड़क हादसे में जब कार पर सवार हो गया ट्रक, 4 की मौत, 5 घायल बच्चे की हालत गंभीर : UP NEWS

सड़क हादसे में जब कार पर सवार हो गया ट्रक, 4 की मौत, 5 घायल बच्चे की हालत गंभीर : UP NEWS हाथरस। मथुरा रायबरेली हाइवे पर

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

सड़क हादसे में जब कार पर सवार हो गया ट्रक, 4 की मौत, 5 घायल बच्चे की हालत गंभीर : UP NEWS

हाथरस। मथुरा रायबरेली हाइवे पर एक अनियंत्रित ट्रक बोलेरों को जोरदार टक्कर मारकर बोलेरो पर ही पलट गया। ऐसे में बोलेरो सवार चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई तो वही 5 को गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगांे की मदत से उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक बच्चे जिसकी उम्र 6 वर्ष बताई जा रही है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

MP: सक्रिय कोविद-19 मामलों में गिरावट, इंदौर में अधिकतम सकारात्मक मामले दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस में मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हुआ है। बताया गया है कि तेज रफतार ट्रक सामने से आ रही एक बोलेरो को अपनी चपेट में लेते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दिया। और ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरे पर ही पलट गया।


जानकारी के अनुसार सभी बोलेरो सवार गंगा स्नान करने के लिए राजस्थान के अलवर से सोरों जा रहे थे। यह हादसा रात करीब 10 बजे नगला जलाल गांव के पासा हुआ है। इस ह्दय विदारक घटना के बाद चारों चीख पुकार सुरू हो गई। रात और ठंड होने से सड़क सूनी थी। बडे वाहन ही ज्यादा चल रहे थे। लेकिन चीख पुकार सुनने के बाद आस पास के लेाग एकत्र हो गये।

गांव के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लेागांें को निकालने का प्रयास किया। वही पुलिस ने क्रेन भी बुलाया इसकि बाद ट्रक को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान मथुरा-बरेली मार्ग पर कई घंटो के लिए भारी जाम लग गया।

हाइवे का निर्माण होने के बाद से बदहाल हैं एप्रोच सड़कें, पैदल चलना मुश्किल : REWA NEWS

चिकित्सा शिक्षा मंत्री का फरमान जारी, अब डक्टरों को रोगी के ओपीडी पर्चे पर लिखना होगा अपना नाम और मोबाइल नम्बर, अन्यथा ….

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News